Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
नीट पेपर लीक मामला: दो और आरोपियों को दस दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया, अब तक 8 गिरफ्तार - Nand Kesari || Top News || Latest News

नीट पेपर लीक मामला: दो और आरोपियों को दस दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया, अब तक 8 गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दोनों की 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी
नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को दस दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. स्पेशल जज अजय गुप्ता ने सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया. कोर्ट ने केमिस्ट्री के टीचर पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
दरअसल, सीबीआई ने दोनों की 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी. इन दोनों आरोपियों को मिलाकर सीबीआई ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके पहले कोर्ट ने 15 मई को धनंजय लोखंडे को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था. आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए. बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए.
कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपियों को सात दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था. 14 मई को कोर्ट ने जिन पांच आरोपियों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव शामिल है. शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था. शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहनेवाला है.
सीबीआई के मुताबिक, 3 मई को नीट की परीक्षा के पहले ही प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में व्हाट्सएप और टेलिग्राम के जरिए सर्कुलेट कर दिया गया. इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर वरुण भारद्वाज की शिकायत पर सीबीआई ने 12 मई को एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल में नासिक के शुभम ने यश यादव से संपर्क कर कहा हि मांगीलाल ने उससे संपर्क कर अपने बेटे क नीट की परीक्षा के लिए दस से बारह लाख रुप में प्रश्न पत्र अरेंज करने को कहा।

29 अप्रैल को यश यादव ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पत्र टेलीग्राम के जरिये पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया. मांगीलाल ने प्रश्न पत्र हासिल करने के बाद उसके प्रिंट लेकर अपने बेटे अमन बिवाल, संबंधियों और दूसरे जानने वालों को उपलब्ध कराया. बता दें कि 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया. केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. अब ये परीक्षा 21 जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş pusulabet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet lunabet restbet madridbet vaycasino vaycasino giriş matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş perabet pashagaming grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler