Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
गुजरात को 29 रनों से हराकर केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा - Nand Kesari || Top News || Latest News

गुजरात को 29 रनों से हराकर केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247 रन बनाने के बाद गुजरात टाइटंस को 218 रनों पर रोका
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल की शानदार 85 रन की पारी भी गुजरात टाइटंस की जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए काफी नहीं रही. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीत हासिल करके अपने विरोधी टीम की लगातार पांच मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया और शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन की तूफानी 93 रन की पारी ने केकेआर के लिए माहौल तैयार किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 82 रन की नाबाद पारी खेली और कैमरून ग्रीन ने भी नाबाद 52 रन बनाकर मेजबान टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुचाया.
इसमें जीटी की खराब फील्डिंग का भी हाथ रहा, जब उन्होंने एलन के दो-दो कैच छोड़े. जीटी की रनों का पीछा करने की कोशिश गिल की 49 गेंदों पर खेली गई 85 रन की शानदार पारी के इर्द-गिर्द घूमती रही, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे।
जोस बटलर ने भी 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम में योगदान दिया, लेकिन दोनों बल्लेबाजों के जल्द-जल्द आउट हो जाने से रनों का पीछा करने की रफ्तार धीमी पड़ गई. साई सुदर्शन को कोहनी पर चोट लगी थी, लेकिन वे वापस आए और 28 गेंदों पर 53 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली.

फिर भी जीटी 218/4 के स्कोर पर ही रुक गई. केकेआर की अनुशासित डेथ बॉलिंग और सुनील नरेन की 2-29 की कसी हुई गेंदबाजी ने उन्हें रोक दिया।
इससे पहले, एलन ने एक जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने 265.71 के स्ट्राइक-रेट से चार चौके और दस छक्के जड़े. इसके अलावा रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े।
ग्रीन ने रघुवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की अटूट साझेदारी करके मजबूत सहारा दिया. उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे, और ज्ञज्ञत् के लिए रनों की बारिश बिना किसी रुकावट के जारी रही.
स्कोरकार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 247/2 (फिन एलन 93, अंगकृष रघुवंशी 82 नाबाद)
गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 218/4 (शुभमन गिल 85, जोस बटलर 57)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş pusulabet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet