नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को नीट-यूजी 2026 में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.कांग्रेस सांसद ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की भी आलोचना की. नीट 2024ः पेपर लीक हुआ. एग्जाम कैंसिल नहीं हुआ. मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया. सीबीआई ने जांच बिठाई. एक कमेटी बनाई गई. नीट 2026ः पेपर लीक हुआ
उन्होंने एक्स पर कहा, एग्जाम कैंसिल हो गया. मंत्री ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. सीबीआई फिर से जांच कर रही है. एक और कमेटी बनेगी. पीएम से देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है – उनके जवाब दीजिए! पेपर लीक बार-बार क्यों हो रहे हैं? आप इस एग्जाम पेपर डिस्कशनष् पर बार-बार चुप क्यों रहते हैं? आप उस शिक्षा मंत्री को क्यों नहीं हटा रहे जो बार-बार फेल हो रहा है?
यह टिप्पणी नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आई है, जिसमें पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के आरोप लगे हैं इस बीच, सीबीआई ने रविवार को आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए 14 दिन की कस्टडी मांगी।
मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पैनल का हिस्सा हैं और उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया के लिए एक्सपर्ट और ट्रांसलेटर के तौर पर काम किया. सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि एनटीए द्वारा फॉलो किया गया पूरी प्रक्रिया जांच के दायरे में है.
कर्नाटक यूथ कांग्रेस इस मुद्दे पर 21 मई को बेंगलुरु में ष्राजभवन चलोष् विरोध मार्च निकालेगी, जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है. सुधार के तौर पर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि अगले साल से नीट-यूजी कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में होगा।
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा
