Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
अमेरीका राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप पति संग पहुंचीं जैसलमेर, सोनार दुर्ग का किया भ्रमण - Nand Kesari || Top News || Latest News

अमेरीका राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप पति संग पहुंचीं जैसलमेर, सोनार दुर्ग का किया भ्रमण

 

जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार को विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं. उनका विमान सिविल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने वीवीआईपी मेहमानों की अगुवानी की. इस दौरान लोक कलाकारों की ओर से राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई और साफा और पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कड़े बंदोबस्त किए गए थे. टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस एयरपोर्ट से सीधे सम रोड स्थित प्रसिद्ध होटल सूर्यगढ़ पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. उनके आगमन को लेकर होटल परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं. होटल को पारंपरिक सजावट के साथ आकर्षक रूप दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.
टिफनी ट्रम्प ने देखा सोनार दुर्ग
टिफनी ने सोनार दुर्ग का किया भ्रमणः होटल में कुछ समय विश्राम के बाद टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग के भ्रमण पर पहुंचे. दशहरा चौक में जैसलमेर के पूर्व महारावल चौतन्यराज सिंह ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने दुर्ग स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी ली. उनका सोमवार शाम तक जैसलमेर प्रवास प्रस्तावित है. इस दौरान वे जैसलमेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ साथ यहां की लोक संस्कृति, लोक नृत्य स्थानीय खानपान के अलावा यहां के विभिन्न पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे.
भारत-पाक सीमा का हाई-अलर्ट: जैसलमेर एक संवेदनशील सीमावर्ती जिला है और यहां से भारत-पाकिस्तान की सीमा सटी हुई है, इसीलिए अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के दौरे को लेकर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है. खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस लगातार समन्वय कर रही हैं. पर्यटन स्थलों से लेकर उनके होटल तक के रूट पर ट्रैफिक रेगुलेशन और कड़े सुरक्षा घेरे की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली और आगरा में बिताए यादगार पल: जैसलमेर पहुंचने से पहले टिफनी और माइकल बलोस ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की थी. शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्ग्श् पर मंदिर की भव्यता की तस्वीरें भी साझा की. इसके बाद शनिवार को इस जोड़े ने आगरा पहुंचकर ताज महल का दीदार किया और यूनेस्को विश्व धरोहर के सामने तस्वीरें खिंचवाई. इसके बाद अब यह जैसलमेर पहुंचे हैं.
टिफनी ट्रंप ने सोनार दुर्ग का किया भ्रमण
ट्रंप परिवार का जैसलमेर से पुराना नाता: यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप परिवार का कोई सदस्य मरुधरा की धरती पर कदम रख रहा है. इससे पहले नवंबर 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी बेटी इवांका ट्रम्प के पति और तत्कालीन व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी जैसलमेर आ चुके हैं. वह इसी सूर्यागढ़ होटल में एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने पहुंचे थे, तब भी अमेरिका और राजस्थान पुलिस ने मिलकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş atlasbet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet holiganbet güncel giriş grandpashabet jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit betcio grandpashabet grandpashabet giriş süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş