शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई थी, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. एक मां ने पहले तीन बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया था. सोमवार को एक ही घर से चार अर्थियां उठी. देखने वाले की आंखों में सिर्फ आंसू ही दिख रहे थे, लेकिन इस दर्दनाक घटना के पीछे वजह क्या रही, आखिर इसके पीछे की क्या है वजह ?
आखिर क्या हुआ था उस दिन!
घटना शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरवार गांव की है. जहां अनीता सिंह जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है, उसने पहले अपने तीन मासूम बच्चों को मारा और फिर खुद भी मौत को गले लगा ली. घटना को लेकर अनीता का पति गोकुल बताता है कि वह नागपुर में काम करता है, वहीं रहता है. उसे फोन से पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चियों की मौत हो गई है. घर के बाजू में आग लगी है, राशन बर्तन जो भी थे, वहां लकड़ी वगैरह डाल करके आग लगा दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पति गोकुल आनन फानन में घर यानि शहडोल आया.
बड़ी बेटी ने कैसे हुई घटना, पर बच्ची की नहीं बची जान
अनीता के ससुर रामनारायण सिंह बताते हैं कि वो और उनकी बहू अलग-अलग रहते हैं. उनकी बहू हिरवार गांव में और वह तिखवा गांव में रहते हैं. उनसे कोई बोलचाल नहीं थी. राम नारायण सिंह बताते हैं कि वो तिखवा से जब घर आए, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली, तो तुरंत घर आकर देखा तो पाया कि वहां आग लगी थी. बहू और दो बच्चे मरे पड़े थे. जबकि बड़ी बच्ची बैठी हुई थी.
जब उससे पूछा तो उसने बताया मम्मी ने हमें दवाई घोलकर पिलाई है, दो बच्चों और मां मौत हो चुकी थी. जबकि बड़ी बेटी की ब्योहारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह घटना में चार लोगों की मौत हुई है.
शराब की आदी थी महिला
रामनारायण सिंह का कहना है कि आखिर मौत की क्या वजह है, यह समझ में नहीं आ रहा है. महिला बच्चों सहित अकेली रहती थी, वो लोग सब बाहर रहते थे. उन्होंने कहा महिला नशा जरूर करती थी.ष् स्थानीय लोग और परिजनों की माने तो ष्मृतक अनीता अत्यधिक शराब का सेवन करने की आदि थी और बहुत ही गुस्सैल स्वभाव की थी.
बहू के झगड़ों से तंग आकर अलग रहते थे सास-ससुर
घर में आए दिन विवाद होता था, विवाद की मुख्य वजह ये थी कि पति गोकुल अपनी अपनी कमाई का आधा हिस्सा अपने बुजुर्ग माता-पिता को देता था, जो अनीता को नागवार गुजरता था.ष् हालांकि मजदूरी करने वाले पति गोकुल का कहना है कि ष्वो अपनी पत्नी और बच्चों के हर शौक पूरे करता था. जब वो बाहर रहता, तब अनीता शौक के लिए जो कर्ज लेती थी, गोकुल वापस आकर उसे भी चुकता करता था.ष् वहीं ससुर राम नारायण सिंह का कहना की बहू कि ष्शराब की लत और आए दिन के झगड़ों से तंग आकर के वो लोग उससे अलग रहने लगे थे. इसी पारिवारिक कलह और गुस्से की वजह से आज तीन मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
मामले की चल रही जांच
हालांकि सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश में लगी है कि आखिर इतना बड़ा कदम एक मां ने कैसे उठाया. पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा का कहना है कि ष्यह हिरवार की घटना है. जहां महिला ने तीन बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली. मर्ग कायम कर लिया गया है, जांच जारी है. जल्द ही इस बात के तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, की आखिर महिला ने यह दर्दनाक कदम क्यों उठाया।
