जमीन के नामांतरण के लिए राजस्व निरीक्षक ने मांगी घूस
जबलपुर । लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. जमीन की सीमांकन के एवज में करण सिंह लोधी ने रिश्वत मांगी थी. व्यापारियों के जमीन के सीमांकन के लिए एक लाख की रिश्वत मांगी गई थी. राजस्व निरीक्षक 20 हजार रुपये पहले ले चुका था. 80 हजार रुपये मंगलवार को लेना तय हुआ था.
जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत
जबलपुर के शहपुरा के पास कोलन गांव में रोहित जैन और उनके साथियों ने जमीन खरीदी थी. इस जमीन पर ये व्यापारी मिलकर मटर प्रोसेसिंग प्लांट डालने की तैयारी कर रहे थे. उनकी तैयारी पूरी हो गई थी लेकिन इसके पहले जमीन का सीमांकन होना था. रोहित जैन ने बताया ष्सीमांकन के लिए उन्होंने आवेदन किया था. तहसीलदार ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर करण सिंह लोधी को सीमांकन करने के लिए आदेश कर दिया था. हमारा सीमांकन बिल्कुल स्पष्ट था. उसमें किसी भी किस्म की कोई गड़बड़ी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी ने हमसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी.ष्
लोकायुक्त ने रिश्वत लेते मौके पर पकड़ा
फरियादी रोहित जैन के अनुसार ष्हमने पहले ₹20000 उन्हें दे दिये थे लेकिन हमारी यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर करण सिंह लोधी बेवजह हमसे पैसे क्यों मांग रहे हैं. जब हमें करण सिंह लोधी की मांग नाजायज लगी तो जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की.ष् लोकायुक्त इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया ष्रोहित जैन की शिकायत पर हमने करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.
एक दिन पहले पटवारी व नायब तहसीलदार पकड़े थे
कल ही नरसिंहपुर जिले में पटवारी घनश्याम गढ़वाल को नामांतरण के मामले में₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था. पिछले सप्ताह सिंगरौली जिले में नायब तहसीलदार महेंद्र कॉल को₹4000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था. सरकार की ओर से लगातार कोशिश हो रही है कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कम हो लेकिन भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ये मामले इस बात के जीते जागते उदाहरण हैं।
जबलपुर में राजस्व निरीक्षक ने व्यापारी से मांगी 80 हजार रिश्वत, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा
