ग्वालियर। आज दौलतगंज में पार्षद संजय सिघंल के निवास पर नवनियुक्त निगम और मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्षो का स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने उद््बोधन में अपेक्स बैंक के चेयरमैन महेंद्र यादव ने कहा, स्वरुप किशोर जी जनसंघ के जनक थे और उनका बाजार में स्वागत होता देखकर लगता है कि जैसे हमारे घर में हमारा स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लांॅकर सहित सहकारिता के लिए अपार संभावनाएं है। व्यापारी वर्ग को इसका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर मधुसूदन भदौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दीपावली तक ग्वालियर शहर में रहवास के लिए एक बड़ी सौगात लाने की तैयारी है।
इसी क्रम में श्रीमंत माधव राव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादोंन ने कहा कि मेले का वर्ष भर उपयोग हो इसके लिए लगातार प्लानिंग चल रही है। हम शीघ्र इसके परिणाम सामने लाएंगे। मैंगो फेयर जैसे फेयर ग्वालियर में भी लगे इसके लिए हम प्रयासरत है।
इससे पूर्व अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया, श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन,उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण उदयवीर सिंह,ग्वालियर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे का उपस्थित सभी लोगों ने आत्मीय स्वागत कर अंगवस्त्र और फूलमालाओं से किया। मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जाजोरिया ने किया। आज हुये स्वागत समारोह कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मध्य प्रदेश चौंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी दीपक सचेती, अरविंद दुदाबत, अचलेश्वर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल,पार्षद संजय सिंघल, निर्मल कोठारी ,पूर्व पार्षद अशोक गेडा,अशोक बादिलं, पारस वरैया ,गिरिराज अग्रवाल दिनेश वर्मा ,रमेश चंद्र सेन,हरिओम सिंघल ,पुनीत कोहली सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता व बंधुजन मौजूद थे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी है वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यापारी तथा व्यापारिक संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्वरूप किशोर जी सिंहल जनसंघ के संस्थापक थे:- महेंद्र यादव
