Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भाजपा सांसद कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा पर मुकदमा - Nand Kesari || Top News || Latest News

भाजपा सांसद कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा पर मुकदमा

प्रतापगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई है. टिप्पणी के साथ सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा का नाम लिखा है. स्थानीय भाजपा नेता की शिकायत पर सपा विधायक के प्रतापगढ़ साइबर क्राइम थाने में थ्प्त् दर्ज हो गई है. पुलिस ने प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से विधायक आरके वर्मा पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
सपा विधायक पर मुकदमा
पोस्ट 17 जून 2026 की है. इसमें कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशमान सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर किसी महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग महिला सम्मान के विपरीत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने ठछै की धारा 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की विवेचना निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी को सौंपी है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच की जाएगी. पोस्ट की सत्यता, उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले में अभी तक विधायक आरके वर्मा या कंगना रनौत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet betpas