रियाध । सऊदी अरब में रविवार को तेल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है। सऊदी अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर किस कारण से हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में मारे गए सभी लोग सऊदी नागरिक थे। यह हेलीकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था। इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी सऊदी अरब की है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
सऊदी अरब में रविवार को तेल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है। सऊदी अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर किस कारण से हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में मारे गए सभी लोग सऊदी नागरिक थे। यह हेलीकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था। इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी सऊदी अरब की है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह दुर्घटना रास तनुरा क्षेत्र में हुई, जो फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक बेहद महत्वपूर्ण तेल और औद्योगिक हब माना जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। यह सऊदी अरब सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ समझौते के तहत हुई थी। 1980 में यह पूरी तरह सऊदी सरकार के नियंत्रण में आ गई। यह प्रतिदिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है।
सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत
