Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल शुक्रवार, 03 जुलाई, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल शुक्रवार, 03 जुलाई, 2026

आज का पंचांगः आज 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है. यह तिथि नए निर्माण करने के साथ-साथ किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों के लिए अच्छी मानी जाती है.
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मकर राशि में 10 डिग्री से लेकर 23ः20 तक फैला हुआ है. इसके देवता हरि है और इस नक्षत्र पर चंद्रमा का शासन है. यह गतिशील तारा है, जिसमें यात्रा करने, वाहन चलाने, बागवानी करने, जुलूस में जाने, दोस्तों से मिलने, खरीदारी करने और अस्थायी प्रकृति केेे किसी भी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 10ः40 से 12ः25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल शुक्रवार, 03 जुलाई, 2026
मेष- आज आपके किसी काम या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ होगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे. ऑफिस के कामकाज के लिए बाहर जाना होगा. कार्यभार बढ़ेगा. पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. गृह सजावट में भी रुचि रखेंगे. माता के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे.
वृषभ- आज विदेश से अच्छे समाचार पाकर आनंद अनुभव करेंगे. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, वे तैयारी शुरू कर सकते हैं. प्रवास या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी. इस कारण आप थोड़े चिड़चिड़े रह सकते हैं. व्यवसाय के लिए दिन एकदम सामान्य है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दोपहर बाद मानसिक स्थिति में परिवर्तन आएगा और आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे.
मिथुन- आज आपको स्वभाव की उग्रता पर अंकुश रखना चाहिए. गलत विचार रखने से नुकसान हो सकता है. अधिक खर्च से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. परिजनों के साथ तथा ऑफिस के लोगों के साथ मतभेद होने से आप खिन्नता का अनुभव करेंगे. जो व्यक्ति बीमार है, किसी नई उपचार पद्धति या ऑपरेशन के बारे में आज विचार नहीं करना चाहिए. आप धार्मिक प्रवृत्तियों से शांति प्राप्त कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है.
कर्क- आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा. मौज-शौक के साधन, आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे. मनोरंजन में समय गुजरेगा. नए व्यक्ति के साथ रोमांचित मुलाकात से सुख का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक बने रहेंगे. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. ऑफिस में आपका काम समय पर पूरा होने से मन में उत्साह रहेगा.
सिंह- आज आपको मन में उदासीनता और भय का अनुभव होगा, हालांकि घर में सुख- शांति बनी रहेगी. आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी. परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में नहीं पड़ें. ऑफिस में टारगेट पूरा करने में दिक्कत हो सकती है. व्यापार बढ़ाने की किसी योजना पर अभी काम नहीं करें. आपको धैर्य के साथ दिन गुजारना चाहिए.
कन्या- आज आपको चिंता और भय परेशान करेगा.पेट सम्बंधी तकलीफ हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. अचानक कोई बड़ा खर्च आने की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति धीमी होगी. आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलना होगा. आप किसी के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. शेयर बाजार में निवेश से बचें.
तुला- आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. लगातार सोचने के कारण आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. घर में माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज यात्रा करने से बचना आपके हित में होगा. भोजन और नींद समय पर नहीं मिलने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. पैतृक संपत्ति के विषय में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए. सरकारी काम में लापरवाही ना करें.
वृश्चिक- आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होगी. ऑफिस में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा.

धनु- आज आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है. अपने प्रिय के विचारों को महत्व नहीं देने के कारण संबंधों में खिंचाव महूसस कर सकते हैं. आज मनोबल दृढ़ नहीं होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. व्यवसाय में आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचौनी का अनुभव होगा.
मकर- आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा. पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा. आपके सभी काम पूरे होंगे. मित्रों और सगे- सम्बंधियों से आपको उपहार मिल सकता है. आपका तन-मन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आप प्रगति और सफलता प्राप्त कर सकेंगे. आज कार्यस्थल पर आप अपना काम पूरा करके अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
कुंभ- आज किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, अन्यथा पक्षपाती होने का आरोप लग सकता है. किसी के साथ पैसे के लेन-देन नहीं करने की सलाह दी जाती है. खर्च बढ़ सकता है. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. आज किसी का भला करने के चक्कर में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ सकते हैं. क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा अन्यथा अपमानित होने की भी संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक व्यवहार आपको अपने प्रिय के करीब लेकर आएगा.
मीन- आज किसी समारोह में भाग ले सकेंगे. मित्रों और स्वजनों से मिलकर खुशी होगी. किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है. कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. पत्नी और संतान से भी लाभ हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. आज का दिन खरीदारी करने के लिए उत्तम है. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद है, हालांकि निवेश को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş