Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल,रविवार 10 नवंबर, 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल,रविवार 10 नवंबर, 2024

पंचांग- आज 10 नवंबर, 2024 रविवार, के दिन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. माता सरस्वती इस तिथि की शासक है. दुश्मनों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन किसी भी शुभ समारोह और यात्राओं के लिए ये तिथि अशुभ मानी जाती है।
आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा. मकर राशि में इस नक्षत्र का विस्तार 23ः20 से लेकर कुंभ राशि में 6ः40 तक फैला है. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है।
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16ः33 से 17ः56 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
राशिफल-
मेष: आपका दिन मित्रों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा. धन का खर्च भी करना पड़ेगा. आपके नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे. सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगी. बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी. दूर या विदेश स्थित संतान या रिश्तेदार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है।
वृषभ: आज आप नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. भाग्य आपके साथ है. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है. उनकी आय बढ़ेगी और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. आप सरकार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आपके वैवाहिक जीवन में मेल-जोल बना रहेगा. उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करके आपका उत्साह बढ़ाएंगे. जो कार्य कई दिनों से अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा कर सकेंगे. पति- पत्नी के बीच रोमांस बना रहेगा।
मिथुन: मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों से भरा रहेगा. शारीरिक रूप से थकान होने और आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. धन का अपव्यय होगा. व्यवसाय में बाधाएं आएंगी. सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी काम में बाधा आ सकती है. आज किसी भी काम का आरंभ ना करें और विरोधियों के साथ किसी गहन चर्चा में ना उतरें।
कर्क: मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा. बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. क्रोध को नियंत्रण में रखें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे. पैसे की तंगी महसूस होगी. दुर्घटना और ऑपरेशन होने की आशंका बनी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें. ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे. आज विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किलभरा समय होगा. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका रहेगी।
सिंह: आज दांपत्यजीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. पति- पत्नी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. व्यापारी भागीदारों के साथ धैर्य से चर्चा करें. सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें. मित्रों के साथ आपकी मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अरुचिकर काम करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है।
कन्या: परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद आपको मिल पाएगी. व्यापार में विरोधियों को झुकना पड़ेगा. ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है।
तुला: आज आप अपनी कल्पना शक्ति और सृजनशक्ति को उत्तम रूप से काम में लगा सकेंगे. बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. उनकी प्रगति होगी. स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा. अत्यधिक विचार करने से मन विचलित होगा. सामान्य रूप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आज आप आसानी से सभी काम पूरे कर सकेंगे।
वृश्चिक: आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है. नुकसान होने की आशंका रहेगी. पानी वाली जगहों से भय रहेगा।
धनु: आज आप ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में खूब रुचि लेंगे. भाई-बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. काम में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।
मकर: संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी. सोच-विचार कर बोलें. परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शेयर बाजार में पूंजी निवेश होगा. गृहिणियां मानसिक असंतोष का अनुभव करेंगी. विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
कुंभ: आज का दिन शुभ फलदायी है. शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे. भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव होगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. दोस्तों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे. आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे. नौकरीपेशा लोग भी अपने कार्य को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।
मीन: कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में ना पड़ें. एकाग्रता से आज सभी कार्यो में फायदा होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. ज्यादा लाभ के लालच में हानि न हो जाएं इसका भी ध्यान रखें. लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें. दुर्घटना होने का भय रहेगा. किसी के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş