Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिव्यांग सहायतार्थ महाकुंभ 24 नवम्बर को, दिव्यांगजनों को बटेंगे निःशुल्क उपकरण - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिव्यांग सहायतार्थ महाकुंभ 24 नवम्बर को, दिव्यांगजनों को बटेंगे निःशुल्क उपकरण

ग्वालियर । जिले भर के दिव्यांगों की सहायतार्थ 24 नवम्बर को विशाल शिविर आयोजित होगा। इस दिन कृषि उपज मंडी चीनौर परिसर में प्रातरू 10 बजे से आयोजित होने जा रहे इस दिव्यांग सहायतार्थ महाकुंभ में ग्वालियर जिले के 510 दिव्यांगों को सरकार द्वारा एलिम्को के माध्यम से 710 निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराए जायेंगे। इन शिविरों में चिन्हित 510 दिव्यांगों को चीनौर में आयोजित होने जा रहे शिविर में सहायता उपकरण वितरित किए जायेंगे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर की व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे दिव्यांगजन सुगमता से सहायक उपकरण प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्हें अपने स्थान तक पहुँचने में कोई कठिनाई न हो। शिविर स्थल पर दिव्यांगों के लिए पेयजल सहित सभी व्यवस्थायें पुख्ता रहें। दिव्यांगजन सहायतार्थ शिविर के साथ-साथ आयुक्त निरूशक्तजन कल्याण के चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन भी चीनौर मंडी परिसर में होगा। जिसमें दिव्यांगजनों की शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई की जायेगी। यह मोबाइल कोर्ट प्रातरू 10 बजे से शुरू होकर सायंकाल 5 बजे तक जारी रहेगा। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि शिविर में नए दिव्यांगों के पंजीयन के लिये पृथक से काउण्टर बनाएँ। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों की सहायतार्थ वॉलेन्टियर व अधिकारी-कर्मचारियों की टीम तैनात की जाए।
दिव्यांगजनों को यह सहायता उपकरण बटेंगे
चीनौर में 24 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे दिव्यांग सहायतार्थ महाकुंभ में कुल 190 ट्राइस्किल, 77 मोटराईज्ड ट्राइस्किल, 18 व्हीलचेयर, 98 हियरिंग एड (कान की मशीन), 54 बड़ी बैसाखी, 50 मध्यम बैसाखी व 2 छोटी बैसाखी, 19 सुगमय केन, 5 स्मार्ट फोन, विभिन्न आयुवर्ग के दिव्यांगों के लिये 80 टीएलएम किट, 110 वॉकिंग स्टिक, 4 सीपी चेयर व 3 रोलेटर उपलब्ध कराए जायेंगे। बैठक में भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *