Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्व. दर्शन सिंह को कांग्रेस हमेशा याद रखेगीः डॉ. देवेन्द्र शर्मा - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्व. दर्शन सिंह को कांग्रेस हमेशा याद रखेगीः डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने स्व. दर्शन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित करते हुए कहा कि 28 नवंबर 2016 को नोटबंदी के खिलाफ कंाग्रेस के जंगी आंदोलन के दौरान मोती महल का घेराव करते हुए दर्शन सिंह जी ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, वे सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और कांग्रेस को मजबूत करते रहे, उनका पार्टी के प्रति लगन, वफादारी और जनता के हितों के लिए किए गए संघर्ष को कांग्रेस हमेशा याद रखेगी।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, स्व. दर्शन सिंह के पुत्र प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, अशोक प्रेमी, जयराज सिंह, राकेश अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, अख्तर हुसैन कुरैशी, वीरेंद्र तोमर, अरविंद सिंह, वीरेंद्र यादव, महादेव अपौरिया, संदीप यादव, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, सरमन राय, राघवेन्द्र शर्मा, जेएच जाफरी, भैयालाल भटनागर, कुलदीप कौरव एड, शंकर गाबरा, पूरन कुशवाह, तरूण यादव, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र भदकारिया, राघव कौशल, माटू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पंकज राजपूत, मिक्की तोमर, सोनू भदौरिया, अवध सिंह यादव, कुलदीप शर्मा, सोहिल खान, दलवीर बौहरे, राहुल भदौरिया, देवेन्द्र उपाध्याय, राजू दुबे, सतेन्द्र नागर, संजीव दीक्षित, भीम यादव, पारस यादव, अरविंद सिंह यादव, मयंक शर्मा मिक्की, श्रीमती संगीता शर्मा, रामू श्रीवास, देवेन्द्र यादव, गनपत शाक्य, केशव सिंह, लोकेन्द्र सिंह फागुना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş