Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कांग्रेस में जेसीसीजे के विलय की जताई इच्छा, रेणु जोगी का दीपक बैज को पत्र, कांग्रेस को नहीं मिला पत्र - Nand Kesari || Top News || Latest News

कांग्रेस में जेसीसीजे के विलय की जताई इच्छा, रेणु जोगी का दीपक बैज को पत्र, कांग्रेस को नहीं मिला पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने की संभावना बढ़ गई है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी की सुप्रीमो रेणु जोगी ने कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए रेणु जोगी ने इच्छा जाहिर की है कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया जाए. रेणु जोगी ने इस बात मीडिया को जानकारी दी है. रेणु जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुखिया दीपक बैज को पत्र लिखकर जोगी कांग्रेस के विलय की इच्छा जाहिर की है.
रेणु जोगी ने क्या कहा?ः जेसीसी जे के कांग्रेस में विलय को लेकर रेणु जोगी ने आशान्वित होने की बात कही है. उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज को जेसीसीजे के कांग्रेस में विलय के लिए अनुरोध भरा पत्र लिखा है. मैं आशा करती हूं कि कांग्रेस पार्टी इस संदर्भ में निर्णय लेगी. स्वर्गीय अजीत जोगी और हमारे परिवार को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है. दूसरी बात यह है कि हमारी विचारधारा भी कांग्रेस से मेल खाती है. हमें एक परिवार की तरह कांग्रेस पार्टी से स्नेह मिला है.
रेणु जोगी ने दीपक बैज को लिखा पत्र
कांग्रेस आलाकमान से रेणु जोगी का अनुरोध: रेणु जोगी ने कांग्रेस आलाकमान से भी अनुरोध किया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से इस बाबत अनुरोध किया है. रेणु जोगी ने कहा है कि इस मसले पर कांग्रेस आलाकमान सहानूभुति के साथ कोई भी फैसला लेगा. उन्होंने इस बात का दोहराया है कि हम अपने राजनैतिक जीवन के शुरुआत से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं.
इनका है कहना
कांग्रेस में विलय को लेकर के पत्र भेजा गया है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी ने कांग्रेस पार्टी में विलय को लेकर के पत्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है. यह है सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है और उसी के बाद पत्र को भेजा गया है. अब इस विषय पर निर्णय कांग्रेस पार्टी को लेना है- भगवानु नायक, प्रवक्ता, जेसीसीजे

जेसीसीजे ने सर्वसम्मति से लिया फैसला: कांग्रेस पार्टी में विलय की वजह को लेकर के पूछे जाने पर नायक ने कहा कि यह है सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. उसी के बाद पत्र को भेजा गया है. अब इस विषय पर निर्णय कांग्रेस पार्टी को लेना है.
कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?: इस मसले पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रेणु जोगी की तरफ से कांग्रेस राज्य प्रमुख को पत्र लिखने की चर्चा सामने आई है. हमें अभी तक जोगी कांग्रेस का कोई पत्र नहीं मिला है.
इस तरह की सूचना आ रही है कि ऐसा कोई पत्र कांग्रेस को भेजा गया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई भी पत्र हमें प्राप्त नहीं हुआ है. चर्चा इस बात की जरूर हो रही है कि विलय को लेकर पत्र जोगी कांग्रेस की तरफ से भेजा गया है. अगर ऐसा पत्र उनके द्वारा भेजा जाएगा और वह पत्र कांग्रेस को मिलता है तो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इस पर निर्णय लेगी
– धनंजय सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि अगर ऐसा कोई पत्र आता है तो पार्टी के निर्धारित मापदंड के तहत आलाकमान इस पर फैसला लेगी. अभी तक हमें कोई पत्र नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas