ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में इस बार 91 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक दृ एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जनसुनवाई में प्राप्त हुए 91 आवेदनों में से 43 दर्ज किए गए। शेष 48 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जरूरतमंदों के निरूशुल्क इलाज का इंतजाम भी जनसुनवाई में कराया गया।
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 91 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
