Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को सीहोर में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे - Nand Kesari || Top News || Latest News

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को सीहोर में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे

सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक्सीडेंट हो गया. सीहोर के ग्राम लसुड़िया में एक ट्रक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी. जीतू पटवारी अपने स्टाफ के साथ उस कार में सवार थे. हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. घटना के बाद पटवारी दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हो गए. ड्राइवर सहित ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है.
इंदौर से भोपाल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल जा रहे थे. वे करीब 11 बजे लसुड़िया परिहार स्थित फंदा टोल टैक्स के पास पहुंचे थे. तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. पटवारी अपने स्टाफ के साथ कार में बैठे थे. गनीमत रही की किसी को कोई चोट नहीं आई. हादसे के बाद पटवारी दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हो गए. वे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भोपाल में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
इंदौर से भोपाल जाते समय हुआ हादसा
घटना के बाद मौके पर सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती भी पहुंच गए. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई. शिकायत पर भोपाल की खजूरी थाना पुलिस ने ट्रक सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि ष्ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है.ष्
पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सब सुरक्षित हैं
घटना के बाद जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ष्आज इंदौर से भोपाल जाते समय सीहोर के समीप एक ट्रक ने मेरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दुर्घटना घटित हुई. ईश्वर की कृपा से मैं, मेरा पूरा स्टाफ और ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई. आप सभी की शुभ चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया! आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet