Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे, हुआ आत्मीय स्वागत - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे, हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर बुधवार को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ आए थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए। श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शाम लगभग 5 बजे ग्वालियर पधारे और कुछ समय रुकने के पश्चात राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया।
विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस मौके पर ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas