Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आगरा में पैराजम्पिंग के दौरान जवान का पैराशूट नहीं खुला,जमीन पर गिरने से हुई दर्दनाक - Nand Kesari || Top News || Latest News

आगरा में पैराजम्पिंग के दौरान जवान का पैराशूट नहीं खुला,जमीन पर गिरने से हुई दर्दनाक

प्लेन से 12 जवानों ने लगाई थी छलांग,11  ने की सुरक्षित लैंडिंग,1 जवान का नहीं खुला पैराशूट
आगरा। यूपी के आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉप जोन में पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण जूनियर अफसर पैराट्रूपर की दर्दनाक मौत हो गई. एएन 32 जहाज से शुक्रवार सुबह रूटीन पैरा जंपिंग के दौरान जूनियर वारंट अफसर ने 11 प्रशिक्षु पैरा ट्रूपर जवानों के साथ छलांग लगाई थी. जिसमें से 11 प्रशिक्षु पैरा ट्रूपर जवान सुरक्षित जमीन पर आ गए. लेकिन पैराशूट नहीं खुलने से जूनियर वारंट अफसर खेतों में जा गिरे. जिसके चलते उनकी मौके पर मौत हो गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जवान के सुरक्षित तय स्थान पर नहीं आने पर एयरफोर्स और पुलिस के अधिकारी तलाश में जुट गए. मौके पर पहुंचे एयरफोर्स अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने तत्काल जवान को एमएच लेकर पहुंचे. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव एयरफोर्स अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया. आगरा में पहले भी पैराशूट नहीं खुलने से हादसे हो चुके हैं।
नहीं खुल सका पैराशूट
बता दें कि मलपुरा पैराजंपिंग जोन है. जहां पर सुबह और शाम को हर दिन पैराट्रूपर रुटीन छलांग लगाते हैं. मलपुरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि, सूचना मिली थी कि गांव सुतैडी में एयरफोर्स का जवान खेतों में गिरा है. इस पर गांव में पुलिस टीम पहुंची थी. मौके पर एयरफोर्स के अधिकारी आ गए. इसके बाद एयरफोर्स के जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर गए. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12 पैराट्रूपर ने लगाई थी छलांग
मलपुरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि, आगरा एयरफोर्स के सीआईपीटीएस के विंग कमांडर रोहित दहिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे एएन 32 विमान से 12 पैराट्रूपर्स जंपर ने छलांग लगाई थी. जिसमें 11 पैराट्रूपर जंपर सुरक्षित उतर आए. लेकिन जीएस मंजु नाथ जो कर्नाटक के शिमोगा जिले के संकुरू के रहने वाले थे वो सुरक्षित तय स्थान पर नहीं पहुंचे. जिस पर एयरफोर्स की टीमें उनकी तलाश में जुट गई. गांव सुतैडी में खेतों में जीएस मंजूनाथ गिरे मिले. एयरफोर्स अधिकारियों ने बताया कि, जीएस मंजूनाथ का पैराशूट नहीं खुला था. जिसकी वजह से एएन 32 से छलांग लगाते ही वो खेतों में जा गिरे. जीएस मंजूनाथ आगरा एयरफोर्स में जूनियर वारंट अफसर पद पर तैनात थे. एयरफोर्स अधिकारियों ने परिजन को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş