Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
व्हीआईएसएम ग्रुप में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,छात्रों ने बनाये मॉडल - Nand Kesari || Top News || Latest News

व्हीआईएसएम ग्रुप में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,छात्रों ने बनाये मॉडल

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ सरस्वती मां का पूजन कर विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रकाश सिंह विसेन पूर्व कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर उपस्थित रहें। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वेद प्रकाश श्रोत्रिय मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने की। कार्यक्रम में क्वीज कॉम्पटीशन एवं मॉडल प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। क्वीज कॉम्पटीशन में रोमाचंक मुकाबलों के राउड हुए जिसमें ग्रुप एफ से अंशुका गौर, हार्दिक, किरण एवं यश पैरामेडीकल महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहें। इसके साथ मॉडल प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में ग्रुप 13 (नर्सिंग महाविद्यालय) प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर ग्रुप 14 (नर्सिंग महाविद्यालय) एवं तृतीय स्थान पर ग्रुप 07 (फार्मेसी महाविद्यालय) रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियन इंटेलीजेंसी के माध्यम से अपने आप को विकसित कर विकसित भारत में अपना योगदान दंेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है आप अपनी र्डिगी के अलावा भी तार्किक क्षमताओं को विकसित करके विकसित भारत में अपना योगदान अवश्य दें। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने अपने संभाषण में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी के साथ विकसित भारत बन रहा है। सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास एक नये भारत का निर्माण करेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ने अपने भाषण में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाऐं गए मॉडल्स की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas