Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, सोमवार 18 नवंबर 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, सोमवार 18 नवंबर 2024

आज का पचांग-राशिफल 18 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि मिथुन पर संचार करने वाले हैं, इस तरह चंद्रमा के द्वादश भाव में गुरु और दूसरे भाव में मंगल ग्रह के होने दुरुधरा योग बन रहा है। दुरुधरा योग के साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग और मगृशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से सिंह राशि वाले धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे और कन्या राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज पर अधिक ध्यान दें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…
आज का राशिफल, सोमवार 18 नवंबर 2024
मेष राशि: रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न होंगे। अगर आज आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, वह आपको भविष्य में बहुत लाभ देगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आज कोई डील फाइनल करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ होगा। शाम का समय आप किसी मित्र की समस्या का समाधान निकालने में व्यतीत करेंगे। सोमवार के दिन कच्चा दूध, दही, घी, शहद, काले तिल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें। अगर इनमें से कोई चीज उपलब्ध नहीं है तो पानी और बेलपत्र अर्पित करना भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि: अगर आप ज्यादा जोखिम लेने का फैसला करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश करने जा रहे हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। पार्टनरशिप में बिजनस करने वाले बही खातों पर ध्यान रखें और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रखें। सरकारी कार्य पूरा करवाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि: आज विवाह योग्य जातकों की ओर से उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को किसी मित्र की मदद से शुभ समाचार मिलेगा। किसी रिश्तेदार से धन का लेन देन करने जा रहे हैं तो सावधान रहें। माता-पिता से अपने बच्चे के भविष्य से जुड़े किसी अहम मुद्दे पर बात कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी जरूरत पड़ेगी। व्यापारी अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे तो वे आपको लाभ अवश्य देंगे क्योंकि आप परिवर्तन से कभी नहीं डरते। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि: परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो वह आज फिर से अपना सिर उठा सकती है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या को हल करने में सक्षम होंगे। नौकरी में आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है और इस मामले में बॉस से डांट भी खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो आज सेहत में सुधार आएगा। शाम के समय चीजें आपके लिए नॉर्मल होती जाएंगी। सफलता प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध डालकर गंगाजल से अभिषेक करें।
सिंह राशि: परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। दोपहर तक आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि: अगर आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भविष्य में आपको भरपूर मुनाफा जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। धन प्राप्ति के मार्ग मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों को काफी मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम के कारण शाम को थकान महसूस करेंगे। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।
तुला राशि: किसी कारणवश मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। अगर आपका कोई सरकारी कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के लोग किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है, जिसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से राहत मिलेगी। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के जल में थोड़े काले तिल डालकर स्नान करें।
वृश्चिक राशि: आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। भाइयों के साथ अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल होगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। शाम के समय पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा और आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती ळें सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
धनु राशि: परिवार के किसी सदस्य के साथ टकराव होने की आशंका बन रही है इसलिए वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा यह आपको खतरे में डाल सकता है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे और परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।
मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल रहेगा, जिससे आपको काम करने में आनंद आएगा। आज अगर आपका कोई काम जरूरी है तो उसे पहले कर लें, आगे न टालें, अन्यथा वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। निवेश करने जा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। परिवार में कोई आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
कुंभ राशि: वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आज परेशान कर सकती है, इसलिए मौसम का ध्यान रखें और खान-पान पर संयम रखें। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका जनसमर्थन बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि: आज आप पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। अगर आज आप परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो बहुत सोच-विचार कर और माता-पिता की सलाह जरूर लें। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। लव लाइफ वालों में आज किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना चाहिए, अन्यथा वह कानूनी हो सकता है। सोमवार के दिन शिवलिंग का दूध में मिश्री मिलाकर अभिषेक करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş