Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार दुपहिया सवार युवाओं ने लहराया तिरंगा - Nand Kesari || Top News || Latest News

कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार दुपहिया सवार युवाओं ने लहराया तिरंगा

’प्रदेश प्रभारी हरीश चैधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिखाई हरी झंडी
कई महापुरुषों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
ग्वालियर। विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा ने शहर में करीब 30 किलो मीटर का रास्ता तय किया। यात्रा में मुख्य रूप से विधायक फूलसिंह बरैया, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल,भगवान सिंह यादव मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा अपरान्ह एम.एल.बी कॉलेज मैदान से शुरू हुई। यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग ,इंदरगंज चैराहा , पुराना हाईकोर्ट मार्ग, लोहिया बाजार ,नया बाजार चैराहा, दाल बाजार, से इंदरगंज से हॉस्पिटल रोड , राजपाएगा रोड, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी चैराहा, एजी अॉफिस पुल , राजमाता चैराहा, तानसेन होटल मार्ग, आकाशवाणी चैराहा, ठाठीपुर चैराहा, नदी पार टाल, बारादरी चैराहा से मुरार थाना, 7 नंबर चैराहा, सूर्य मंदिर, पिंटो पार्क, दीनदयाल नगर, सिंधिया चैराहा, पटरी रोड होते हुए गोला का मंदिर चैराहा से श्याम वाटिका,हजीरा से स्टैट बैंक चैराहा, मोती महल से नदी गेट ओर जयेंद्रगंज से एमएलबी कॉलेज पर पहुंचेगी,जहां यात्रा का समापन होगा । तिरंगा यात्रा में भारत माता, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, वीरांगना लक्ष्मीबाई समेत चंद्रशेखर आजाद, डॉ अंबेडकर एवं श्रीमती इंद्रा गांधी की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *