Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मणप्पुरम फाइनेंस डबरा से साढ़े 4 करोड़ का असली सोना गायब, ग्राहकों में हड़कंप - Nand Kesari || Top News || Latest News

मणप्पुरम फाइनेंस डबरा से साढ़े 4 करोड़ का असली सोना गायब, ग्राहकों में हड़कंप

8 लॉकरों में रखे 26 पैकटों में मिला नकली गोल्ड
ग्वालियर। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की डबरा शाखा में साढ़े 4 करोड़ रुपए से अधिक के सोने की हेराफेरी का मामला सामने आया है. यहां स्थित ब्रांच में करोड़ों के असली सोने की जगह लॉकरों में नकली सोना रखा मिला. एक ग्राहक के सोना वापस लेने पहुंचने पर जब प्रबंधन ने ऑडिट किया तब इस बात का खुलासा हुआ. कंपनी को ऑडिट के दौरान पता चला कि 8 लॉकरों में 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रख दिया गया. मणप्पुरम फाइनेंस के रीजनल मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की डबरा ब्रांच में सोने को गिरवी रखकर गोल्ड लोन देने का काम होता है. यहां से बड़ी संख्या में लोग सोना रखकर लोन लेते हैं. इस ब्रांच में साढ़े 4 करोड़ से अधिक का असली सोना गायब हो गया है. 8 लॉकरों में 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम सोना नकली पाया गया है. यहां असली सोने को नकली में बदल दिया गया.
ऐसे खुला गोल्ड घोटाले का मामला
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक अपना गोल्ड उठाने पहुंचा तो जैसे ही उसने पॉलीथिन बैग खोला वैसे ही उसमें रखे जेवर उसे नकली दिखाई दिए और उसने हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामा होते ही प्रबंधन सकते में आ गया और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई. देखते ही देखते विजिलेंस, ऑडिट टीम सब फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंच गए और इसके बाद दूसरे कई पैकेट चेक किए गए तो सभी में नकली सोना निकला।
ग्राम सरनागत के किसान रामवीर ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी के जेवर रखकर ढाई लाख रुपए का लोन लिया था. अब कुछ समझ नहीं आ रहा क्या करूं. कंपनी के लोग आश्वासन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले हमारी एफआईआर तो हो जाए फिर तुमसे बात करेंगे.
8 लॉकरों में रखे 26 पैकेटों में मिला नकली सोना
मणप्पुरम प्रबंधन ने बीते रोज जब एक ग्राहक के आने पर गोल्ड को निकालकर चेक किया तो उनके होश उड़ गए. पता चला कि वह पैकेट नकली था. उस पैकेट के अंदर नकली सोना होने से पूरा प्रबंधन, विजिलेंस सहित ऑडिट टीम सकते में आ गई. लॉकरों में रखे सोने के अन्य पैकेटों को भी चेक किया गया. प्रबंधन ने 8 लॉकरों में रखे 26 पैकेटों को चेक किया तो उनमें रखा सोना नकली पाया गया. इन लॉकरों में 26 लोगों का लगभग 4 किलो 380 ग्राम असली गोल्ड रखा था और वह नकली निकला. करोड़ों के इस घोटाले की खबर से पूरे प्रबंधन में हड़कंप मच गया.
रीजनल मैनेजर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
लॉकरों में नकली सोना रखे मिलने के बाद मणप्पुरम कंपनी के रीजनल मैनेजर ने वरिष्ठ प्रबंधन को मामले से अवगत कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल को मामले की पूरी जानकारी दी है.
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से 4 किलो से अधिक के असली सोने को नकली सोने में बदल दिया गया है. कंपनी के रीजनल मैनेजर ने शिकायत की है. मामले में पूरी जानकारी ली जा रही है. इस गड़बड़ी में कंपनी के लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है. मामले की जांच की जा रही है और अपराध भी दर्ज किया जाएगा.
प्रबंधन ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पर जताया संदेह
इस मामले में जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके अनुसार 1 माह पहले भी कंपनी में ऑडिट हुआ था पर मामला उजागर नहीं हो पाया था. इस बड़े घोटाले में अस्सिटेंट मैनेजर विकास शर्मा और मैनेजर चंद्रभान कुशवाहा को प्राइम सस्पेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि लॉकर की चाबी इन दोनों लोगों के पास ही रहती थी और दोनों की चाबी लगने के बाद ही लॉकर खुलता था. प्रबंधन ने दोनों को सिटी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है. पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है.
कंपनी के दफ्तर के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़
मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में रखे सोने में गड़बड़ी के मामले की जानकारी जैसे ही कंपनी के ग्राहकों को लगी तो देखते ही देखते ग्रामीण अंचल के आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. इसके बाद कई लोग थाने भी पहुंचे. बाकी लोगों के मन में यही शंका थी कि आखिर अब उनके जेवरात का क्या होगा वह कैसे अपने खून पसीने की कमाई के जेवर वापस पा पाएंगे.
कैसे मिलता है लोन?
फाइनेंस कंपनी में जब कोई व्यक्ति गोल्ड लोन लेने के लिए जाता है तो बाकायदा कंपनी का एक सुनार होता है, जो गोल्ड के जेवरों की गुणवत्ता चेक करता है और उसी के आधार पर उसकी कटौती कर रेट तय कर ब्याज के रूप में रकम दी जाती है. इसके बाद गोल्ड को पॉलीथिन में पैककर सील लगाई जाती है. जिसे मैनेजर और अस्सिटेंट मैनेजर मिलकर लॉकर में रख देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş