गिरगांव महादेव सहित अपने पुश्तेनी गांव आरोठी में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्राम गिरगांव में महादेव मंदिर ग्वालियर पर आयोजित एक दिवसीय रामायण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन मुरैना जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश सिंह गुर्जर एवं उनके परिजनों द्वारा किया गया जिसमें ग्वालियर में आयोजित धार्मिक आयोजन में रामायण जी एवं भगवान महादेव की आरती में मुख्य अतिथि के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए और भगवान महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। आयोजन समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष जी को भगवान भोलेनाथ जी की मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया। गिरगांव महादेव मंदिर परिसर में बडी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमी,जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ जी के मंदिर में एक दिवसीय रामायण पाठ एवं पूजा आराधना वह भी नवदुर्गा उत्सव के समय धार्मिक आयोजन करना हमारे लिए खुशी की बात है हम भगवान गिरगांव महादेव एवं मां दुर्गे भवानी से यह विनती करते हैं कि उनकी कृपा संपूर्ण मानव समाज पर और इस ब्रह्मांड के सभी पशु पक्षियों पर भी बरसती रहे। आज पूरे देश प्रदेश में हम नवदुर्गा उत्सव बहुत धूमधाम से मनाते हैं इससे मानव समाज तथा खेत खलियान में सुख समृद्धि एवं व्यापार में उन्नति के नए-नए अवसर प्राप्त होते हैं। भगवान श्री भोलेनाथ हम सब पर ऐसे ही कृपा बनाए रखें उन्होंने उपस्थित धर्म प्रेमी जनता जनार्दन को एवं आयोजन में शामिल सभी को नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के गिरगांव महादेव मंदिर पहुंचने पर वहां के ग्रामीणों, किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारा बडी तादात में फूल मालाओ से लाद दिया। इसके साथ ही पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता का स्वागत कर अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर की अगवानी एवं स्वागत करने वालों में मुरैना जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश गुर्जर, वी एस गुर्जर (सेवानिवृत ई ई लोक निर्माण विभाग) कन्हैया सिंह सरपंच, भीकम सिंह गिरगांव, जिला पंचायत सीईओ मुरैना कमलेश भार्गव, धर्मवीर सिंह गुर्जर गिरगांव, भागीरथ सिंह गुर्जर, शिवराज पहलवान, गजेंद्र सिंह भदोरिया ,राम गुर्जर, आदि शामिल थे। इससे पूर्व मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवदुर्गा महानवमी के अवसर पर अपने पुश्तैनी ग्राम ओरेठी, जिला मुरैना पहुँचकर कुलदेवी मां आसमानी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश एवं ग्वालियर चंबल संभाग की सुख समृद्धि की कामना के साथ आराधना की तोमर के साथ मुरैना लोकसभा के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मौजूद थे ।
धार्मिक उत्सव मनाने से समाज में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है – विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
