ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर रविवार को अम्मा महाराज की छत्री कटोराताल पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि सभा के दौरान भजनांजलि से कै. राजमाता को याद किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सांसद भारत सिंह कुशवाह, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रामवरण सिंह गुर्जर, भाजपा नेता अजीत बरैया, सुधीर गुप्ता, महेंद्र सिंह यादव,कमल माखीजानी,रामेश्वर सिंह भदौरिया, प्रेम सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार दीपक दिलेर,विनोद गुप्ता आदि शामिल हैं।
