Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
झारखंड के मंत्री की राहुल गांधी से मांग,एसआईआर के विरोध में कांग्रेस करे चुनाव का बायकॉट - Nand Kesari || Top News || Latest News

झारखंड के मंत्री की राहुल गांधी से मांग,एसआईआर के विरोध में कांग्रेस करे चुनाव का बायकॉट

रांचीः। एसआईआर को लेकर पूरे देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और चुनाव आयोग और भाजपा पर लोगों के वोट चोरी का आरोप लगा रही है. अब झारखंड में कांग्रेस के एक मंत्री ने राहुल गांधी को चुनाव का बॉयकॉट करने की सलाह दी है.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन बिहार की तरह जबरदस्ती एसआईआर लागू करता है, तो हमें चुनाव का बॉयकॉट करना चाहिए.उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने बिहार में जबरन एसआईआर लागू किया तो हमें वहां चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था. अगर हम चुनाव का बॉयकॉट करते तो हम वैसे भी हार जाते, और एसआईआर के बाद भी हमें हारना ही है. इसलिए, अब हम राहुल गांधी से मांग करेंगे कि जहां भी वे इसे एसआईआर जबरदस्ती लागू कर रहे हैं, वहां हम चुनाव न लड़ें. बीजेपी चाहती है कि पूरे देश में उनका ही राज हो, तो एक बार उन्हें दे ही दें. चलो तुम ही लोग राज करो, पूरे देश में एसआईआर लागू करो, पूरे देश के चुनाव पर कब्जा कर लो.
उन्होंने सवाल किया, ष्बताइए आने वाला दिन यही है? जनता की अब कोई अहमियत ही नहीं रही.ष् पहले तो लगता था कि वोट की ताकत है, लेकिन अब तो यहां आपको वोट से ही वंचित कर दिया जा रहा है. कहां वोट दीजिएगा, किसे बोलिएगा? भाजपा ने बहुत बड़ा खेल रचा है. इसका सीधा मार हमारे आदिवासियों पर, दलितों पर और मुसलमानों भाइयों पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *