Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिल्ली ब्लास्ट अपडेटः फरीदाबाद की मस्जिदों, दुकानों और घरों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हिरासत में सिरोही मस्जिद का इमाम - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिल्ली ब्लास्ट अपडेटः फरीदाबाद की मस्जिदों, दुकानों और घरों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हिरासत में सिरोही मस्जिद का इमाम

फरीदाबाद। दिल्ली ब्लास्ट मामले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को फरीदाबाद के धौज गांव में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान मस्जिद, दुकानों, होटलों, घरों और गोदाम की चेकिंग की गई. पुलिस के इस अभियान से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस ने लोगों से शांत रहने और उनकी कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की।
फरीदाबाद पुलिस का सर्च अभियान, हिरासत में इमामः इस दौरान पुलिस ने गांव के कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. इस सर्च अभियान के दौरान फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सिरोही मस्जिद के इमाम इमामुद्दीन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पहले भी दो बार पुलिस की टीम इमाम इमामुद्दीन से पूछताछ कर चुकी है. बताया जा रहा है कि आतंकी डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल अक्सर सिरोही मस्जिद जाते थे.
फरीदाबाद की मस्जिदों, दुकानों और घरों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन
एनआईए की टीम भी कर रही कार्रवाईः इससे पहले एनआईए की टीम ने धौज गांव के मकान से यूरिया पीसने वाली चक्की और रिफाइन कर अमोनियम नाइट्रेट को अलग करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को बरामद किया था. फिलहाल पल्ला, सराय ख्वाजा, बल्लभगढ़ और सूरजकुंड में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है. इस चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध युवकों को भी पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
फरीदाबाद से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तारः दरअसल दिल्ली ब्लास्ट के तार अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से जुड़े हैं. इसी यूनिवर्सिटी से डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन, लैब टेक्नीशियन बाशिद, वार्ड बॉय शोएब को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले मामले में ईडी ने अल फलाह ट्रस्ट के चेयरमैमन जावेद अहमद सिद्दकी को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 13 दिन की ईडी की रिमांड में भेज दिया. जावेद को ईडी ने 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *