भोपाल । एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में नई नियुक्तियां की गई हैं। इस टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। शनिवार शाम को युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। इसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्विनी परांजपे को सौंपी है।
श्याम टेलर युवा मोर्चा और अश्विनी परांजपे बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त
