Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
रजनीकांत की जन नायकन के बाद जेलर 2 का वीडियो हुआ लीक, मेकर्स ने दी चेतावनी - Nand Kesari || Top News || Latest News

रजनीकांत की जन नायकन के बाद जेलर 2 का वीडियो हुआ लीक, मेकर्स ने दी चेतावनी

हैदराबाद। थलपति विजय की फिल्म जन नायकन के लीक होने के बाद, अब एक और कॉलीवुड फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है. हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की आगामी फिल्म जेलर 2की. रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर 2 के सेट से एक क्लिप ऑनलाइन सामने आई है. इसके जवाब में फिल्म मेकर्स ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि जो भी इस लीक हुई फुटेज को शेयर या प्रमोट करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सन पिक्चर्स के प्रवक्ता की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया, हम आपका ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहते हैं कि जेलर 2 के सेट से एक वीडियो क्लिप इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रही है. हमारी एंटी-पायरेसी टीम इस स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और ऐसी कंटेंट को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी. इसमें उन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करना भी शामिल है जो इन क्लिप्स को शेयर या प्रमोट कर रहे हैं।
मेकर्स ने फैन क्लब्स और मीडिया से यह भी गुजारिश की है कि वे लीक हुए कंटेंट को शेयर न करें. उन्होंने अपने बयान में कहा है, श्हम मीडिया के सदस्यों और फैन क्लब्स से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे इस वीडियो का इस्तेमाल करने, शेयर करने या रीपोस्ट करने से बचें, ताकि उनके अकाउंट्स पर किसी भी तरह का सस्पेंशन या पाबंदी न लगे।
टीम ने यह साफ किया है कि अगर उनकी ओर से किसी का अकाउंट सस्पेंश किया जाता है तो उस अकाउंट को वापस पाने में प्रोडक्शन टीम कोई भी मदद नहीं करेगी. उन्होंने आखिरी में लिखा है, श्प्लीज ध्यान दें कि ऐसे किसी भी कदम के लिए या अकाउंट्स को वापस पाने के लिए प्रोडक्शन टीम जिम्मेदार नहीं होगी. आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री बीते कुछ दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रही है, क्योंकि महज कुछ ही दिनों के भीतर दो बड़ी फिल्मों का कंटेंट ऑनलाइन लीक हो गया. जेलर 2 से पहले थलपति विजय की आगामी फिल्म जन नायकन की एक क्लिप रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया लीक हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel