ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने एक आदेश जारी कर जीवाजी विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ राजीव कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के पद पर अस्थाई रूप पदस्थ किया है। ज्ञातव्य है कि जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ.राकेश सिंह कुशवाह का मनोनयन छतरपुर विश्वविद्यालय में हो गया था और डॉ राकेश सिंह ने छतरपुर पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया था। उसके बाद से कुलसचिव पद खाली पडा था।
डॉ. राजीव मिश्रा बने जीवाजी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव
