Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
शहडोल में मुड़ना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, महिला के हाथ में बना टैटू, मामले की जांच में जुटी पुलिस टैटू खेलेगा राज! - Nand Kesari || Top News || Latest News

शहडोल में मुड़ना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, महिला के हाथ में बना टैटू, मामले की जांच में जुटी पुलिस टैटू खेलेगा राज!

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला.नदी में बोरी में पत्थर से बांधकर उस महिला के शव को फेंका गया। अब महिला के हाथ के टैटू से महिला की मौत के गुत्थी का राज खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह घटना शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधी गांव की है. मुड़ना नदी में संदिग्ध हालत में एक अज्ञात महिला का शव मिला है. शव बोरी में बंद था. बोरी एक बड़े पत्थर से बंधी हुई थी. स्थानीय लोगों ने जब नाले में पड़े संदिग्ध बोरे को देखा, तो इसकी सूचना सिंहपुर थाने को दी गई. तुरंत सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उस बोरे को निकलवाया गया।
आखिर कैसे हुई मौत!
महिला का शव देखकर कयास लगाए जा रहे हैं, कि उसकी हत्या की गई हो. पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है. शव के हालात और घटना स्थल की परिस्थितिया कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं, फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है.
क्या टैटू खेलेगा राज ?
बोरे में बंद महिला का शव काफी पुराना लग रहा है. जिसकी वजह से महिला की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस को महिला के हाथ पर एक टैटू मिला है. जिसमें ओम और क्त् लिखा हुआ है. इसी को एक उम्मीद की कड़ी मानी जा रहा है, कि शायद इस टैटू के आधार पर पुलिस इस महिला की पहचान कर ले. महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. फिलहाल इस घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को लगी, वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सिंहपुर थाना प्रभारी एम एल रहंगडाले ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला की पहचान कर मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।दूधी गांव के मुड़ना नदी में बोरे में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी.जिसे बोरी में बांधकर शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रथम दृष्टिया मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल की जा रही है. साथ ही अज्ञात महिला के हाथों पर बने टैटू से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas