Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी, 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, लू का यलो अलर्ट - Nand Kesari || Top News || Latest News

मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी, 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, लू का यलो अलर्ट

छतरपुर का नौगांव 42.4 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म, आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण करना शुरू कर दिया. अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही धूप की तेज तपिश के साथ गर्म हवाओं ने प्रदेश का तापमान बढा दिया है. बीते 24 घंटे में प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के 16 जिलों में हीट वेव यानी लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
मालवा-निमाड में गर्मी का कहर, रतलाम-इंदौर तपे
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र इस समय गर्मी की सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं. रतलाम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है. वहीं, इंदौर में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. खरगोन, धार और आसपास के इलाकों में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
कई जिलों में 42 डिग्री के आसपास पारा
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में छतरपुर जिले का नौगांव और नर्मदापुरम प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे. नौगांव में 42.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ. इसी तरह बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र भी तपिश से बेहाल हैं. खजुराहो, रीवा और सतना जैसे शहरों में भी तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है.
16 जिलों में लू का यलो अलर्ट, दोपहर में खतरा ज्यादा
मौसम विभाग ने गुरुवार को रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतुल, छिंदवाडा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
बडे शहर गर्मी की चपेट में, पचमढी में राहत
गुरुवार को राजधानी भोपाल में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, गुना और दमोह जैसे शहरों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है. हिल स्टेशन पचमढी को छोड दें तो प्रदेश का लगभग हर हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा है. बुधवार को पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसलिए बढ़ रही है इतनी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, वर्तमान में शुष्क हवाओं और तेज सौर विकिरण के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मौसम को प्रभावित कर रहा है. हालांकि, 16 अप्रैल की रात से एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, ऐसे में सावधानी जरूर बरतें।
मालवा निमाड़ में भीषण गर्मी का कहर, आंगनबाड़ी और स्कूल का समय बदला
मालवा निमाड़ में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है. लिहाजा अब लू का अलर्ट जारी होने के बाद स्कूलों और आंगनबाड़ियों का समय बदलना पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से शुरू हुई भीषण गर्मी के चलते इंदौर में बुधवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, खंडवा में 40.1 खरगोन में 40.1 लेकिन रतलाम में पर 42 डिग्री तक पहुंचा. इंदौर में जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय सुबह 8ः00 बजे से 12ः00 तक करने के आदेश जारी किए हैं.
अगले 5 दिन भट्टी बनेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का अलर्ट, रात का भी बढ़ेगा तापमान
इसी प्रकार आंगनबाड़ी सुबह 8ः30 से लेकर 11ः30 बजे तक ही संचालित होगी. इधर मौसम विज्ञानी डॉ आनंद कुमार हरसाना ने बताया, श्श् पश्चिमी विश्रोपन के कारण 15 अप्रैल से मौसम में पुनः गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है और इस बार तापमान 40 के ऊपर तेजी से जाने की भी संभावना है, जिसका असर मई माह तक देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş