शिवपुरी। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने बेटे की करतूत पर दुख जताया है. प्रीतम लोधी ने कहा ष्मैंने खुद पुलिस को फोन कर कार्रवाई करने को कहा.16 अप्रैल को शिवपुरी में 5 लोगों को थार से उड़ाने वाले विधायक पुत्र की करतूत से लोगों में गुस्सा है. विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे ने पैदल चल रहे राहगीरों को अपनी थार गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे 5 राहगीर घायल हो गए।
हद तो तब हो गई जब विधायक के बेटे ने अपनी सफाई में दबंगई दिखाते हुए ये कह दिया ष्जब सायरन बजाया तो राहगीर सड़क से क्यों नहीं हटे? दिनेश लोधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है।
विधायक प्रीतम लोधी ने जारी किया वीडियो
इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी ने अगले दिन वीडियो जारी कर सफाई दी. वीडियो में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा ष्परिवार और बेटे से बड़ा है जनता का प्यार, जिसके साथ हुई है ना इंसाफी. पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए मैंने खुद पुलिस थाने में फोन लगाकर अपने बेटे के खिलाफ थ्प्त् करवाई. कांग्रेसी इसे बेवजह तूल दे रहे हैं. ये बीजेपी की सरकार है. यहां परिवारवाद नहीं चलता. जो गलती करेगा, उसे दंड भुगतना होगा. हमारे लिए जनता ही सब कुछ है।
विधायक पुत्र की करतूत से लोगों में रोष
करैरा थाना क्षेत्र में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे द्वारा थार वाहन से 5 लोगों को कुचलने के बाद इलाके में रोष है. लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद विधायक पुत्र ने रुकना भी मुनासिब नहीं समझा. बाद में जब लोग वहां पहुंचे तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरित्रार्थ करते हुए विधायक के बेटे ने कहा ष्जब हॉर्न बजाया जा रहा था, सायरन बज रहा था तो तो रास्ता क्यों नहीं दिया.ष् मतलब उन्होंने तब भी अपनी गलती स्वीकार नहीं की।
एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की
इस मामले में एसडीओपी पिछोर आयुष जाखड़ का कहना है घायल हुए फरियादियों की रिपोर्ट पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. उसे नोटिस दिया गया और गाड़ी को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है. हमने पूरी तसल्ली से इस मामले में मुकदमा कायम किया है, जो भी कानूनी कार्रवाई उचित है, वह की जाएगी. कानून सबके लिए बराबर है।
एमपी: बीजेपी विधायक के पुत्र ने 5 लोगों पर थार चढ़ाने की घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष, विधायक ने दी सफाई
