Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कोलकाता की लगातार 5वीं हार, गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से दी मात - Nand Kesari || Top News || Latest News

कोलकाता की लगातार 5वीं हार, गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से दी मात

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात देकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की ही. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसको उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के 86 रनों की बदौलत 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 6 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया.
शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस पारी की वजह से गिल को प्लेयर ऑफ दि मैक का अवॉर्ड दिया गया. गिल के अलावा साई सुदर्श 22, बटलर 25 और फिलिप्स ने 19 रनों की छोटी छोटी पारी खेली. केकेआर की तरफ से वरुण ने दो विकेट लिए, जबकि सुनील, वैभव और रमनदीप के एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में ग्रीन के 79 रनों की पारी की बदौलत 10 विकेट खोकर 180 रन बनाने में सफल रही. ग्रीन ने 54 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इसके अलाव रोमान पावेल ने 27 रनों की छोटी पारी खेली. जबकि कप्तान रहाणे शून्य, रघुवंशी 8, सेफर्ट 19, रिंकू सिंह 1 और रमनदीप सिंह 17 रन ही बना पाए.
गुजरात की तरफ से रबाड़ा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, इसके अलावा सिराज और आशोक ने 2-2 विकेट लिए. जबकि प्रसिद्ध और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.ये केकेआर की लगातार 5वीं हार है, जो किसी भी आईपीएल सीजन की शुरुआत में उनकी लगातार सबसे बड़ी हार है. अंक तालिका में वो अभी भी 10वें ही नंबर पर है. क्योंकि 6 मैच में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel