किराना व्यापारी हनीफ खान की गोली नहीं सीने में घोंपा था चाकू, प्रेम प्रसंग में हत्या
भोपाल । राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुए किराना व्यापारी हनीफ खान के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शुरुआती जांच में यह मामला गोली मारकर हत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को पलट दिया. पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि हनीफ की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए ब्ब्ज्ट फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर घटना की गुत्थी सुलझा ली.
प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के चलते हत्या
भोपाल के बैरसिया देहात क्षेत्र में 15 अप्रेल को हुई किराना कारोबारी हनीफ खान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हनीफ की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी. पुलिस के अनुसार, मृतक हनीफ खान का संबंध एक स्थानीय महिला से था. वहीं, महिला का संपर्क अनिरुद्ध यादव नामक आरोपी से भी था. इसी त्रिकोणीय संबंध को लेकर अनिरुद्ध के मन में हनीफ के प्रति गहरी रंजिश पैदा हो गई थी.
सीने पर मारा था चाकू, मौके पर ही मौत
घटना वाले दिन शमशाबाद रोड पर अनिरुद्ध यादव ने हनीफ खान को रोक लिया. दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई. इसी दौरान आरोपी के साथ आई महिला ने हनीफ के हाथ पकड़ लिए, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका. मौके का फायदा उठाते हुए अनिरुद्ध यादव ने चाकू से हनीफ के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सीने में गोली मारी गई हो लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चाकू मारे जाने का खुलासा हुआ.
महिला भी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. मुख्य आरोपी अनुरुद्ध यादव को विदिशा जिले के लाडपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खून से सने कपड़े और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं. इधर एसपी देहात रामचरण प्रजापति ने बताया, श्श् शुरुआती जांच में यह मामला गोली मारकर हत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को पलट दिया. पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि हनीफ की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीम बनाई गई।
मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने भी कहा था कि उसके भाई के सीने में रॉड जैसी चीज मारी गई जो सीने के आर पार हुई और दिल को भी नुकसान हुआ था, जिससे उसके भाई की मौके पर मौत हो गई थी. पोस्टमॉर्टम में इस बात का खुलासा हो गया कि सीने में चाकू घोंपे जाने से मौत हुई. मृतक के भाई ने 50 लाख रु के लेनदेन की भी बात कही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
भोपाल बैरसिया हत्याकांड का खुलासा, लव ट्राएंगल बना मौत की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार
