Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रीतम लोधी को बीजेपी ने जारी किया नोटिस, हेमंत खंडेलवाल ने तीन दिन में जवाब मांगा - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रीतम लोधी को बीजेपी ने जारी किया नोटिस, हेमंत खंडेलवाल ने तीन दिन में जवाब मांगा

भोपालः बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की बयानबाजी पर आखिरकार बीजेपी ने नोटिस ले ही लिया. पार्टी ने उनके आचरण को आपत्तिजनक मानते हुए उनको नोटिस जारी किया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पत्र जारी कर प्रीतम लोधी से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्हें तीन दिन की मोहलत दी गई है. इसके पहले एमपी आईपीएस एसोसिएशन ने प्रीतम लोधी की आपत्तिजनक भाषा और आचरण को लेकर की निंदा की थी. जिसके समर्थन में इंडिया आईपीएस एसोसिएशन भी आ गया था.
प्रीतम लोधी को नोटिस तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने जिस तरह की भाषा और बयान एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ को लेकर दिए थे. आखिरकार बीजेपी ने उसे आपत्तिजनक भी माना और उस व्यवहार पर उनसे जवाब तलब भी कर लिया. शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में अब बीजेपी ने संज्ञान लिया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया है.
बीजेपी ने प्रीतम लोधी को नोटिस दिया
इसमें उन्होंने कहा है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया वो अत्यंत आपत्तिजनक है. आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरुप नहीं है. अतः तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें. अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस पत्र की प्रति राष्ट्रीय सहसगठन महामंत्री शिवप्रकाश क्षत्रीय संगटन महामंत्री अजय जामवाल को भी भेजी गई है.
आईपीएस एसोसिएशन ने की थी कार्रवाई की मांग
इस मामले में पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी की करैरा के एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ के खिलाफ की गई लगातार बयानबाजी के बाद नाराज आईपीएस एसोसिएशन ने पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने लिखा था कि अफसोस है कि ये सिविल सेवा दिवस के दिन ये नोट जारी करना पड़ रहा है. पत्र में लिखा गया था कि विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जिस तरह से आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उसकी एसोसिएशन निंदा करता है और कड़ी कार्रवाई की मांग करता है. बाद में इंडिया आईपीएस एसोसिएशन भी समर्थन में आ गया.वहीं शिवपुरी के सहरिया क्रांति संगठन से जुड़े आदिवासियों ने भी प्रीतम लोधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आदिवासियों ने चेतावनी जारी कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की बात कहते हुए अपना विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş