Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बंगाल में बड़ा उलटफेरः अपनी ही सीट नहीं बचा पाईं दीदी, बीजेपी पर लगाया जनादेश लूटने का आरोप - Nand Kesari || Top News || Latest News

बंगाल में बड़ा उलटफेरः अपनी ही सीट नहीं बचा पाईं दीदी, बीजेपी पर लगाया जनादेश लूटने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयीं हैं. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें करीब 15 हजार मतों पराजित किया. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे. ममता से पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी चुनाव हार गये.
सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज की है. जैसे ही भवानीपुर में गिनती के आखिरी चार राउंड शुरू हुई देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ष्बंगाल की बेटी अपनी सीट वापस पा सकती है या सुवेंदु अधिकारी ज्डब् के लंबे समय से चले आ रहे किले को आखिरी झटका देंगे।
भवानीपुर में 20वें और आखिरी राउंड की गिनती के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों से पता चलता है कि अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 15,105 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. ईसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाए गए डेटा के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को 19वें और आखिरी राउंड के आखिर में 1,27,301 वोट मिले.
भवानीपुर सीट के ट्रेंड्स में 16वें राउंड में बड़ा बदलाव दिखा, जब भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को 53,932 वोट मिले, जिससे वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से थोड़ा आगे हो गए. 16 राउंड की काउंटिंग के बाद जारी ईसीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि कांटे की टक्कर है, जिसमें बनर्जी 53,369 वोटों से पीछे हैं, जबकि सीपीआई कैंडिडेट तीसरे नंबर पर हैं. इससे पहले, बनर्जी ने 14वें राउंड के आखिर में 3,830 वोटों के बड़े अंतर को कम कर लिया था, लेकिन 17वें राउंड ने एक बार फिर ठश्रच् को बढ़त दिला दी.
भाजपा ने 100 से अधिक सीटें लूटीं: ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत को अनैतिक करार दिया. आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश लूटा गया. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, हम वापसी करेंगें।
बनर्जी दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं. बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है. जब ममता बनर्जी केंद्र से बाहर निकलीं, तो भाजपा समर्थक जय श्री राम के नारे लगाने लगे.
बनर्जी ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियां अवैध थीं टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वाचन आयोग के कदाचार के खिलाफ बोलने के कारण निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया, सीसीटीवी बंद था और हमारे एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *