Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल सोमवार, 18 मई, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल सोमवार, 18 मई, 2026

आज का पंचांग: आज 18 मई, 2026 सोमवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष द्वितिया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है।
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेगा. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23ः20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा है. आज सुख, समृद्धि और आकर्षण का संकेत दे रहा है. चंद्रमा के प्रभाव से मन में शांति और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं. यह शुभ और स्थिर नक्षत्र होने से नए कार्य, निवेश और संबंधों के लिए अनुकूल समय माना जाएगा.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 07ः10 से 08ः52 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल सोमवार, 18 मई, 2026
मेष- आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों पर सतर्क रहने की जरूरत है. विवाद से बचें अन्यथा झगड़ा बढ़ सकता है. खाने-पीने में सावधानी रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा. अनावश्यक मामलों पर खर्च हो सकता है. घर तथा कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभदायक वातावरण होगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.
वृषभ- आज आपका आज का दिन लाभकारी होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे. पूरे वक्त ताजगी का अनुभव करेंगे. आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर पाएंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. धन लाभ होने की भी संभावना है. परिवार के साथ आपका समय आनंद से गुजरेगा. नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं. आमोद-प्रमोद में आपका दिन गुजरेगा. कार्यस्थल पर आपका मनपसंद काम आपको मिलेगा.
मिथुन- आज अस्वस्थता और बेचौनी रहेगी, इस कारण वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें. आंखों में दर्द होने की भी संभावना है. परिवार के सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. बातचीत या व्यवहार के कारण गलतफहमी हो सकती है. दुर्घटना से बचें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी. व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी. किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.
कर्क- आज अचानक धन लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ दिन आनंद और रोमांच से भरपूर रहेगा. आय में वृद्धि होगी. बिजनेस में लाभदायक लेन-देन और सौदा कर सकेंगे. बेटे और पत्नी से भी लाभ होगा. प्रवास का योग है. विवाहोत्सुक व्यक्ति का रिश्ता पक्का होने की संभावना बनेगी. स्वादिष्ट भोजन और सांसारिक सुख का आनंद ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. हालांकि दोपहर के बाद आपका मन विचलित हो सकता है.
सिंह- आज आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. व्यवसाय में अपनी प्रतिभा से विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं. उच्च अधिकारियों को अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे. पिता से लाभ होगा. संपत्ति तथा वाहन संबंधी काम अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और मजबूत होगा.
कन्या- आज आप का दिन बहुत शुभ है. धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय अनुकूल है. मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा. मित्रों से लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा. स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा. भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भी पुराने मतभेद दूर होंगे.
तुला- आज किसी भी नए काम का आरंभ ना करें. बातचीत करते समय संभलकर रहने की आवश्यकता है. गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसें, इसका ध्यान रखें. राग- द्वेष से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. रहस्यमय विषयों की तरफ आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक सिद्धि और ईश्वर भक्ति के लिए समय उत्तम है. गहरे चिंतन- मनन से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे.
वृश्चिक- आज कुछ खास करने का मन करेगा. अपने लिए समय निकालने की इच्छा होगी. आप मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने या साथ भोजन करने का कार्यक्रम बनाएंगे. मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र परिधान से आपका मन खुश रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहन सुख मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता अनुभव होगा.
धनु- आज आपका आज का दिन शुभ साबित रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंद में समय गुजरेगा. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होगा.
मकर- आज आपका मन चिंता और दुविधा में उलझा रहेगा. इस कारण किसी भी विषय में आप ठोस निर्णय पर नहीं ले सकेंगे. आज महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है. भाग्य का साथ नहीं मिलने से हताशा होगी. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. गलत जगह धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद होगा.
कुंभ- आज मन में भय और सुस्ती के कारण निराशा का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी गति बहुत धीमी होगी. व्यापार में लाभ के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है. परिवार में संघर्ष और निकटस्थ लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. समय पर भोजन नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा. नींद नहीं ले पाएंगे. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सार्वजनिक रूप से सम्मान को हानि न पहुंचे इसका ध्यान रखें.
मीन- आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. भाइयों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे. मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सही निर्णय ले सकेंगे. विरोधियों पर आपकी जीत होगी. किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है. आपकी किस्मत के सितारे बुलंद हैं. मान सम्मान मिलने से खुश रहेंगे. टारगेट पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş