Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मंदसौर से नार्थ इंडिया जा रही 40 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त - Nand Kesari || Top News || Latest News

मंदसौर से नार्थ इंडिया जा रही 40 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त

राजस्थान के 3 लोगों ने इंदौर के 2 लोगों को की थी डिलीवरी, सभी गिरफ्तार
ंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त की है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. लग्जरी कार से स्मलिंग कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें राजस्थान के 3 और इंदौर के 2 लोगों को पकड़ा गया है और पुलिस पूछताछ में जुटी है. इसमें एक महिला भी शामिल है.
20 किलो ब्राउन शुगर जब्त
मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद रविवार की सुबह एक लग्जरी कार की चेकिंग तो उसमें कई पैकेट में ब्राउन शुगर भरी हुई मिली. पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर के पैकेट जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने इंदौर निवासी हेमंत नामक युवक उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर जब इन दोनों से कड़ी पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ।
राजस्थान के 3 युवकों ने मंदसौर में की थी डिलीवरी
ब्राउन शुगर की बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने इस माल को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले निवासी 3 युवकों से इसे लेना बताया. राजस्थान के तस्करों ने कुछ ही देर पहले कार से माल लाकर उन्हें मंदसौर में ही माल की डिलीवरी दी थी. इसी आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्थान के इन तीनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया.
नार्थ इंडिया के कई राज्यों में होना थी सप्लाई
एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया, खुफिया तंत्र के आधार पर मिली सूचना के बाद एक बड़ी टीम का गठन कर घेराबंदी की गई थी. इसके बाद मादक पदार्थ ले जाने वाले महिला पुरुष को कार समेत सहित पकड़ा गया है. स्मगलिंग की यह बड़ी खेप एक लग्जरी कार के जरिए मध्य प्रदेश से नार्थ इंडिया भेजी जा रही थी. स्मगलिंग की इस खेप में लेनदेन करने वाले कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार कर दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है.ष् पुलिस के मुताबिक इस मामले में अंतरराज्यीय गैंग जुड़ी हुई है.
जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 40 करोड़
पुलिस की इस कार्रवाई में जब्त माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है. एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया, ष्एक किलो ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए होती है. हालांकि इस कीमत का निर्धारण उसकी क्वालिटी पर होता है और इसकी जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की बॉर्डर मीटिंग, ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त करने उतरेगी फोर्स
उन्होंने बताया कि ष्प्रतापगढ़ निवासी राहुल मीणा ,जितेंद्र मीणा और सुभाष नामक 3 आरोपियों को पकड़कर उनसे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान तीनों ने यह माल राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी आरिफ से लाना बताया है. जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. इस बड़ी खेप के आगे और पीछे के कनेक्शन वाले तस्करी गिरोह की तह तक जांच की जा रही है ताकि अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş atlasbet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet holiganbet güncel giriş grandpashabet jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit betcio grandpashabet grandpashabet giriş süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş