Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राष्ट्रीय औसत: मध्य प्रदेश में शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही हैं बेटियां - Nand Kesari || Top News || Latest News

राष्ट्रीय औसत: मध्य प्रदेश में शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही हैं बेटियां

प्रदेश का लिंगानुपात 919 है, जो देश के राष्ट्रीय औसत 918 से 11 अंक आगे
भोपाल। देश में नवजात लिंगानुपात के मामले में मध्य प्रदेश का स्तर औसत आंकड़ों से बेहतर तो है, लेकिन केरल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का औसत मध्य प्रदेश से काफी अधिक है. मध्य प्रदेश का कुल नवजात लिंगानुपात 919 है, जो देश के राष्ट्रीय औसत 918 से 1 अंक आगे है. जब हम देश के अन्य अग्रणी राज्यों जैसे केरल (974) और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ (978) से इसकी तुलना करते हैं, तो एमपी अभी भी काफी पीछे नजर आता है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में बेटियों के जन्म में आ रही लगातार गिरावट ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है,।
ग्रामीण अंचल सुधरे, शहरों में आई बड़ी गिरावट
एसआरएस रिपोर्ट 2024 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में साल 2018-20 में कुल नवजात लिंगानुपात 919 था, जो साल 2020-22 में गिरकर 915 पर आ गया था. लेकिन अच्छी बात यह है कि साल 2022-24 में यह फिर से सुधरकर 919 पर पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुधार के पीछे ग्रामीण मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका है. ग्रामीण क्षेत्रों में साल 2018-20 में जहां सिर्फ 908 बेटियां प्रति 1000 बेटों पर जन्म ले रही थीं, वहीं साल 2022-24 में यह ग्राफ बढ़कर 912 पर पहुंच गया है.
मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात
औसतन         919
शहरी              946
ग्रामीण           912
देश के औसत से आगे, टॉप राज्यों में फिसड्डी
यदि पूरे भारत के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो देश का कुल नवजात लिंगानुपात साल 2018-20 में 907 था, जो साल 2022-24 में सुधरकर 918 हो गया है. मध्य प्रदेश (919) इस राष्ट्रीय औसत से महज 1 अंक ही आगे निकल पाया है. वहीं मध्य प्रदेश का पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ 978 के कुल लिंगानुपात के साथ देश के सबसे बेहतरीन राज्यों में शामिल है. वहीं, केरल 974 के साथ दूसरे पायदान पर मजबूती से खड़ा है. इन दोनों राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश बहुत पीछे है. इनके साथ ही आंध्र प्रदेश (946), असम (946), हिमाचल प्रदेश (956) और तमिलनाडु (936) जैसे राज्य भी बेटियों को सुरक्षित जन्म देने के मामले में मध्य प्रदेश से कहीं बेहतर स्थिति में हैं।
मध्य प्रदेश से बेहतर है इन राज्यों का लिंगनुपात
राज्य नवजात लिंगानुपात
छत्तीसगढ़           978
केरल                    974
आंध्र प्रदेश            946
असम                   946
हिमाचल प्रदेश      956
तमिलनाडु             936
अन्य राज्यों की तुलना में कहां है मध्य प्रदेश
देश के कई राज्यों में ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों का लिंगानुपात बेहतर है और मध्य प्रदेश भी उनमें से एक है. मध्य प्रदेश के शहरों में गिरावट आ रही है, फिर भी वहां का शहरी लिंगानुपात (946) है, जो ग्रामीण (912) से बेहतर है. शहरी क्षेत्रों की तुलना में मध्य प्रदेश (946) का प्रदर्शन गुजरात (901), हरियाणा (891), उत्तर प्रदेश (967) और दिल्ली (874) जैसे आर्थिक रूप से समृद्ध राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से काफी अच्छा है. लेकिन ग्रामीण अंचलों की बात करें, तो छत्तीसगढ़ के गांवों में 990 और झारखंड के गांवों में 931 का आंकड़ा है, जिसके सामने मध्य प्रदेश के गांवों का 912 का आंकड़ा अभी भी बेहद कमजोर है.
मध्य प्रदेश से पिछड़े हैं ये राज्य
राज्य नवजात लिंगानुपात
उत्तराखंड                 872
दिल्ली                       876
हरियाणा                   885
बिहार                        896
उत्तर प्रदेश               916
शहरों पर विशेष फोकस की आवश्यकता
सामाजिक कार्यकर्ता रीता सिंह के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि मध्य प्रदेश ने भले ही राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन समानता के लक्ष्य से राज्य अभी भी दूर है. विशेषकर शहरी समाज में बेटियों के जन्म को लेकर आ रही मानसिक उदासीनता को दूर करना होगा.
दो बेटियों के पैरेंट्स के लिए ‘रेवा शक्ति’ योजना, कीर्ति कार्ड बनवाएं और छूट पाएं
वहीं, इस मामले में भोपाल स्थित कैलाश नाथ काटजू चिकित्सालय के नोडल ऑफिसर डा. रचना दुबे का कहना है कि ष्मध्य प्रदेश में महिलाओं और उनके परिवारों को जागरूक किया जा रहा है. अस्पतालों में गर्भ से पहले और बाद में महिलाओं की काउंसलिंग कराई जा रही है. इससे आने वाले समय में परिणाम और अच्छे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas