प्रदेश पर बरसा 40 हजार करोड़, इंवेस्टमेंट के सुपरफास्ट ट्रैक पर हाईटेक आईटी पार्क का ऐलान
भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है. अब इंदौर सुपर कॉरिडोर पर अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026 में इसका ऐलान किया है. यह आईटी पार्क 3 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल पर विकसित किया जाएगा. सीएम ने सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी स्थापना किए जाने का ऐलान किया है.
उधर कॉनक्लेव में इंडिया लीड फॉर गूगल प्ले और एमपीएसईडीसी के बीच एमओयू साइन किया गया. कॉन्क्लेव में स्पेन का सबमर ग्रुप मध्य प्रदेश में 1 गीगा बाइट का डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. मुख्यमंत्री ने उन्हें लेटर ऑफ अलॉटमेंट सौंपा.
200 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण
राजधानी भोपाल के होटल ताज में हुए एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले 12 सालों में दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाले देशों में अपनी पहचान बनाई है. मध्य प्रदेश की पहचान भी अब सिर्फ कृषि, माइनिंग और फॉरेस्ट तक सीमित नहीं रह गई है. मध्य प्रदेश में अब डिफेंस से लेकर ड्रोन, साइंस टेक, रिन्युएबल एनर्जी, इंडस्ट्री कॉरिडोर तक बना है.
मध्य प्रदेश फ्यूचर गोइंग सेक्टर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले दो सालों के दौरान हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया है. प्रदेश में इस दौरान 46 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, 22 नए औद्योगिक ईकाइयों का उद्घाटन हुआ और 4 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया. 2025 में हुई ग्लोबल इन्वेटर्स समिट से लेकर अभी तक टेक सेक्टर में 12 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं.
मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश भी आया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्पेन, कनाडा, यूके, जापान, दक्षिण कोरिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए अब तक 28 हजार 200 करोड से ज्यादा का निवेश किया है. स्पेन के बर्सिलोना का सबमर ग्रुप भी मध्य प्रदेश में 1 गीगाबाइट का डाटा सेंटर स्थापित कर निवेश कर रही है.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंपनी को लेटर ऑफर अलॉटमेंट सौंपा. इसके अलावा 20 औद्योगिक इकाइयों का भी लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के विकास के लिए निवेश और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है. कॉन्क्लेव में टेक कंपनियां 40 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करने जा रही हैं.
क्या बोले उद्योगपति
सबमर बार्सिलोना के सीईओ पैट्रिक स्मिथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ष्यह निवेश भारत के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है. हम लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप के लिए संभावनाएं देख रहे हैं. हम डेटा सेंटर और एआई टेक्नोलॉजी के विकास पर काम करेंगे.ष् पारस सेमीकंडक्टर के सीईओ संतोष कुमार ने कहा ष्पारस सेमीकंडक्टर प्रदेश में 6 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेगा. प्रदेश में बनने वाले सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में सप्लाई होंगे।
मोहन यादव का निवेश पर बड़ा ऐलान. 40 हजार करोड़ के साथ आ रहा सुपर हाईटेक आईटी पार्क
