Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरने घर-घर जाकर जानी समस्याएं - Nand Kesari || Top News || Latest News

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरने घर-घर जाकर जानी समस्याएं

 

ग्वालियर  आमजन की  मूलभूत समस्याओं को जानने एवं उनका उचित समाधान करने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्यायें सुनीं। श्री तोमर ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया तो शेष समस्याओं को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने सिविल हॉस्पिटल हजीरा का भी जायजा लिया। 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा सरकार की मंशा साफ है कि आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक ही मिले। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी घर के पास में ही हो। इसी उद्देश्य को लेकर उपनगर ग्वालियर में यह यात्रा प्रारंभ की गई है, जो लगातार तीन दिवस तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कांचमिल माता मंदिर क्षेत्र से अपने भ्रमण की शुरूआत की।  इसके बाद वह आनंद नगर, प्रगति नगर, पुराना रेशममिल, न्यू चंदनपुरा, जेसी मिल श्रमिक लाइन व संजय नगर में घर-घर पहुँचकर समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही साथ में गए  अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री तोमर ने इसी क्रम में  राठौर चौक, मरघट पुलिया,न्यू नरसिंह नगर, नरसिंह नगर, शिवहरे तेल मिल, इंदिरा नगर चुरेल का पेड़, रामनगर खारा कुआं, रानीपुरा व राजा मंडी क्षेत्र के घरों में पहुँचकर स्थानीय निवासियों से रूबरू हुए। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के बाद माझी समाज की धर्मशाला में जन चौपाल लगाकर स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही यहीं पर रात्रि विश्राम किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र आर्य, देवेंद्र राठौर व दीपक मांझी सहित योगेंद्र तोमर, बृजमोहन शर्मा, मनमोहन पाठक , सुरेंद्र चौहान , जगरनाथ सिकरवार, रसाल सिंह सिकरवार, श्यामू गैस व मुनुआ राजावत सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş