आज का पंचांग: आज 30 अक्टूबर, 2024 बुधवार, के दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग करने और ध्यान करने के लिए सबसे अच्छा दिन है.
यात्रा को सफल बनाने वाला नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10रू00 से लेकर 23रू20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा है. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेना, उद्योग शुरू करना, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करना, यात्रा शुरू करना, दोस्तों से मिलना आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12ः23 से 13ः47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष राशि: आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें. हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा, इससे आपका मन उदास हो सकता है.
वृषभ राशि:. आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा. वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में मदद करेगी. शुभ काम करने की प्रेरणा मिलेगी. पठन तथा लेखन की प्रवृत्तियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर भी हिम्मत और बुद्धिमानी से अपने काम में प्रगति करेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है. पेट की तकलीफ परेशान करेगी.
मिथुन राशि: मानसिक दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी. विचारों की अधिकता के कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अत्यधिक भावुकता आपकी दृढ़ता को कमजोर बनाएगी. गर्म पानी तथा अन्य गर्म तरल पदार्थों से सावधानी रखें. परिवार या जमीन-जायदाद से संबंधित विषयों को लेकर चर्चा और यात्रा को आज टालने की सलाह दी जाती है. थकान होने से मन किसी काम में नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे।
कर्क राशि: आज आपका मन किसी उलझन में रहेगा, इससे आपको किसी विशेष काम करने में निराशा होगी. परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. किसी निर्धारित काम में आपको कम सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद आपका समय अच्छा रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. मन की चिंता दूर होगी.
सिंह राशि: आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ इच्छाशक्ति से करेंगे. सभी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आपमें क्रोध की भावना थोड़ी अधिक रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन बने रहें. सरकारी काम में लाभ होगा. परिजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम जीवन में भी आज आप सकरात्मक रहेंगे।
कन्या राशि: आज आपका मन कुछ अधिक इमोशनल रहेगा. इमोशनल होकर किसी तरह का गलत निर्णय ना लें, इसका ध्यान रखें. आज वाद-विवाद से दूर रहें. किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें. दोपहर के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. फिर भी क्रोध पर संयम रखें. आज दोस्तों के साथ किसी शॉपिंग पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।
तुला राशि: आकस्मिक खर्च हो सकता है, इसमें आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. कोई चिंता दूर होगी. परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. बच्चों की खुशी के लिए किसी विशेष सामान की खरीदारी कर सकते हैं. शाम में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएंगे।
वृश्चिक राशि: नौकरी और व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मित्रों के साथ मुलाकात तथा कहीं बाहर जाने का आयोजन करेंगे. विवाहोत्सुक युवक- युवतियों के लिए शुभ संयोग निर्मित होगा. जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा. परिवार के बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. परिजनों तथा मित्रों से उपहार मिलेगा. अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा. आपको समय पर कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी.
धनु राशि: आज आपकी यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. इससे आपकी पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. पिता तथा सरकार से लाभ मिलेगा. आर्थिक आयोजन अच्छी तरह संपन्न होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी मीटिंग में जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आप अन्य लोगों के लिए मददगार होने का प्रयत्न करेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
मकर राशि:. बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देगी. व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को चिंता में डाल सकते हैं. शरीर में थकान महसूस होगी. संतान की समस्या आपको परेशान करेगी. गलत जगह पर धन खर्च होगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें.
कुंभ राशि: आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. किसी से विवाद करने से बचें. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. परिवार के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है. आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे. ईश्वर के नाम स्मरण करने और आध्यात्मिकता से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि: आज का दिन दैनिक कामों में आपको शांति देगा. किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिजनों के साथ जाना हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा. दोपहर के बाद आपको थकान रहेगी. परिजनों के साथ विवाद हो भी सकता है. वाणी पर संयम रखें. अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है. आज घर की साज-सजावट पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं. शाम में आपका मूड अच्छा रहेगा।
