Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
डोडा-चूरा से भरी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली,पुलिस ने किया मामला दर्ज - Nand Kesari || Top News || Latest News

डोडा-चूरा से भरी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली,पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्वालियर। डोडा-चूरा से भरी कार पुलिस ने सिरोल हाइवे से पकड़ी है। कार में आठ बोरों में 201 किलोग्राम डोडा-चूरा भरा था। जब्त किये गये डोडा चूरा की कीमत दो लाख रूपये बताई गई है। पुलिस ने कार और डोडा-चूरा समेत 10 रूपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिरोल थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिरोल हाइवे पर एक कार खराब हो गई है और लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो कार के पास कोई भी नहीं था। अंदर झांककर देखा तो उसमें आठ बोरे भरे दिखाई दिए। शंका होते ही पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पता चला कि उसमें रखे बोरों में डोडा-चूरा भरा हुआ है। इसका पता चलते ही पुलिस ने कार को निगरानी में लेकर उसमें रखे बोरों को तोला तो पता चला कि कार में 201 किलो डोडा-चूरा भरा हुआ है। पुलिस ने कार को निगरानी में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने कार का नंबर देखा तो कार की नंबर प्लेट गायब थी।
पुलिस ने तस्करों की तलाश में आसपास सर्चिंग की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए। पुलिस अफसरों का मानना है कि संभवतः कार खराब हुई होगी और तस्कर मैकेनिक को लेने के लिए गए होंगे और इसी बीच पुलिस पहुंच गई तो तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। अब पुलिस कार के चेसिस नंबर के आधार पर उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि तस्करों को पकड़ा जा सके। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि कार में दो युवक सवार थे, जो वहां मौजूद लोगों को मिस्त्री लाने की बोल कर गए थे, लेकिन एक घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस यहां से गुजरने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे तस्करों की पहचान हो सके।

गांजा लेकर आया तस्कर दबोचा
महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक तस्कर को गांजे के साथ आदित्यपुरम स्थित श्मशान के पास से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से गांजा बरामद कर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र किलेदार सिंह गुर्जर निवासी रसूलपुर थाना महाराजपुरा के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है, कि वह किससे गांजे की खेप लेकर आता है और कहां-कहां खपाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas