Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में विधिक सेवा सप्ताह का हुआ आयोजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में विधिक सेवा सप्ताह का हुआ आयोजन

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान,ग्वालियर विधि विभाग, द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत एक विधिक सेवा शिविर का आयोजन आज 06.मार्च 2025 को किया गया। यह आयोजन आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय, मुरार ग्वालियर में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेत्रहीन बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के बारे में अवगत कराना एवं समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित कराना रहा। इस अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के विधि विभाग की प्राचार्या डॉ. राखी सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में विधि एवं अन्य क्षेत्रों में रोजगार के उपलब्ध अवसरों के बारे में अवगत कराया एवं सतत् मार्गदर्शन के लिये अपनी उपलब्धता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत जोशी एवं उपनिदेशिका डॉ. तारिका सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के सह-प्राध्यापक आशीष यादव, आबिल हुसैन, डॉ. अक्षय भार्गव, सह-प्राध्यापिका सुश्री मानसी गुप्ता, एवं सुश्री श्वेता सिंह उपस्थित रहे। अन्त में विधि विभागाध्यक्ष डॉ. हरिओम अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel