Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मैं हर वक्त आपके साथ खड़ा हूंः विधायक सिकरवार - Nand Kesari || Top News || Latest News

मैं हर वक्त आपके साथ खड़ा हूंः विधायक सिकरवार

ग्वालियर। हमारा लक्ष्य क्षेत्र के विकास व प्रगति को शिखर तक पहुंचाना है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधायें जैसे सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाईट, स्वच्छ पेयजल मिले यही प्रयास रहा है और इस प्रयास में हम सफल भी रहे है। आप सभी को क्षेत्र की जनता से मिलकर उन्हे मूलभूत सुविधायें मिले इसके लिये कार्य करना है और आपको जहां पर मेरी जरूरत हो मैं दिन-रात आपके साथ खड़ा हूं। यह विचार विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 30 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही।
बैठक में विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास करती है और दूसरी पार्टी के लोग झूठ-फरेब एवं भ्रम फैलाने की राजनीति करते हैं। आज इस बात की आवश्यकता है कि हम सभी को मिलकर जनता के बीच पहुॅच कर उन्हे भाजपा की कुरूतियों और जन विरोधी नितियों के बारे में बताना है। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह नेताजी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद नरेन्द्र यादव, उदल सिंह, निहाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş