Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
पीएम स्वनिधि योजना के तहत अपर आयुक्त ने ली बैंकर्स की बैठक - Nand Kesari || Top News || Latest News

पीएम स्वनिधि योजना के तहत अपर आयुक्त ने ली बैंकर्स की बैठक

ग्वालियर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना को नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार नवीन रूप से संचालन किए जाने एवं लोन वितरण की कार्यवाही किए जाने हेतु अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने विभिन्न बैंकर्स एवं जनकल्याणकारी योजना से संबंधित खाद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य विभागों की बैठक ली।
बैठक में अपर आयुक्त तोमर ने भारतीय स्टेट बैंक में वितरण हेतु लंबित 797 प्रकरण बैंक ऑफ बड़ौदा में 125 प्रकरण एवं विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों को 02 अक्टूबर 2025 तक शत प्रतिशत वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन दिशा निर्देशों अनुसार 10000 के स्थान पर 15 हजार, 15 के स्थान पर 25 हजार एवं 50000 ऋण वितरण करने की समझाइश दी गई। जनकल्याणकारी विभागों को भी शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों को अवगत कराया की 24 तारीख को एक विशेष शिविर लोक कल्याण मेला का आयोजन बाल भवन सिटी सेंटर में किया जा रहा है, जिसमें समस्त बैंक तथा जनकल्याणकारी विभाग अपना-अपना कैंप लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंक प्रतिनिधि, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती संदीप राजपूत, वेद सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas