Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव तानसेन समारोह की तैयारियों को लेकर 4 नवम्बर को होगी बैठक - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव तानसेन समारोह की तैयारियों को लेकर 4 नवम्बर को होगी बैठक

ग्वालियर। संगीतधानी ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 101वे “तानसेन समारोह” के आयोजन के लिये संभाग आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में स्थानीय समिति का गठन कर दिया गया है। स्थानीय समिति की बैठक 4 नवम्बर को अपरान्ह 2.30 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। राज्य शासन के संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी व मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी दिसम्बर माह में संगीत की नगरी ग्वालियर में “तानसेन समारोह” प्रस्तावित है। संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायकगण डॉ. सतीश सिकरवार, मोहन सिंह राठौर, साहब सिंह गुर्जर व सुरेश राजे एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार शामिल किए गए हैं। मंत्रीगण, सांसद, विधायकगणों व महापौर के प्रतिनिधि भी स्थानीय समिति की बैठक में सदस्य मान्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *