भोपाल। नगर की समाजसेवी संस्था संस्कार सुधा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ रश्मि अग्रवाल सोनू दीदी ने बताया है कि आगामी 14 दिसंबर को संस्था का आठवां स्थापना दिवस भोजपुर क्लब अरेरा कॉलोनी में मनाया जाएगा। जिसमें संस्था से अभी तक जुड़े सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश से चिन्हित 25 विभिन्न प्रतिभाओं को मध्य प्रदेश राज्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास कैलाश सारंग होंगे जबकि बतौर विशेष अतिथि महापौर श्रीमती मालती राय ,संस्कृति विभाग के संचालक श्री नामदेव जी, विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जाने वाले दंत चिकित्सक डॉक्टर कुणाल अग्रवाल द्वारा एक टॉक शो का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था की विगत 8 वर्ष की गतिविधियों की जानकारी समस्त सम्मानित अतिथि एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संस्था की महामंत्री श्रीमती आशा गुप्ता, सचिव सीमा अग्रवाल, सीमा गांधी सहसचिव सहसचिव गीता अग्रवाल, अंजना मंगल ,गीता अग्रवाल,सुधा देव तिवारी ,सुषमा बाली एवं जिला अध्यक्ष मनमीत कौर खालसा, संस्कार सुधा यूथ फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री यशस्वी अग्रवाल, उपाध्यक्ष पलाश गोयल,अंकित सिंह ,सचिव अलका अहिरवार, भूमि सिंह राजावत व संस्था के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंग। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील है।
संस्कार सुधा फाउंडेशन का आठवां स्थापना दिवस एवं राज्य गौरव सम्मान अलंकरण 14 को
