Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 28 में विकास कार्यों के लिये किया भूमिपूजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 28 में विकास कार्यों के लिये किया भूमिपूजन

ग्वालियर। जनता की मंशा के अनुरूप एवं सुविधा अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हम क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संक्लपित है और इस दिशा में जन भावनाओं के अनुरूप काम को तेजी से गति दे रहे है। यह विचार कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 में विभिन्न विकास कार्यों के लिये हुये भूमिपूजन कार्यक्रम व्यक्त किये। आज विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ रामजी बाबा मंदिर एवं बाथम धर्मशाला कुम्हरपुरा में होने वाले जीर्णोद्धार विकास कार्य के लिये भूमिपूजन किया। जीणोद्धार विकास कार्य लगभग 6 लाख 80 हजार की लागत से कराये जायेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संतोष राम प्रजापति, राजेश तोमर, सुरेश वाजपेई, दयाशंकर खटीक, राजू बाथम, लाल सिंह, भोला नेताजी, सुंदर अहिरवार, पप्पू पंडित, रामवीर गुर्जर, होरीलाल बाथम, राजू बाथम, अनिल परिहार, देवानंद ऐश्वार, अमन रजक, दीपक अहिरवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş