Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की नाम पट्टिका लगाई जाए: कलेक्टर श्रीमती चौहान - Nand Kesari || Top News || Latest News

शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की नाम पट्टिका लगाई जाए: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर । सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के कार्य स्थल पर उनके नाम की नेमप्लेट अनिवार्यतः लगाई जाए। इसके साथ ही सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों में नॉन अटेंडेंट शिकायत के अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में उक्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंड पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हैल्पलाइन चौक करें और जो भी शिकायत प्राप्त हुई है, उनका समाधानपूर्वक निराकरण भी सुनिश्चित करें। शिकायतों पर की गई कार्रवाई को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर भी अनिवार्यतः दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि सीएम हैल्पलाइन की पुरानी शिकायतों के निराकरण का भी अधिकारी विशेष अभियान चलाकर निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर में जनगणना का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये विभागीय अधिकारियों से जानकारी चाही गई है। सभी विभागीय अधिकारी उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी तत्परता से उपलब्ध कराएं ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह, अपर आयुक्त नगर निगममुनीष सिकरवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming